लाइव न्यूज़ :

क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए अफगानिस्तान के साथ सहयोग करना आवश्यक: पाकिस्तान

By भाषा | Updated: September 2, 2021 21:45 IST

Open in App

पाकिस्तान ने कहा है कि अफगानिस्तान के साथ सकारात्मक संवाद करना एवं इस युद्ध प्रभावित देश में शांति एवं स्थायित्व के वास्ते उसकी पुनर्वास एवं मानवीय जरूरतों को पूरा करना क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के लिए अनिवार्य है । पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ्तिकार अहमद ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में शांति, प्रगति एवं स्थायित्व के साझे उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ काम करने को कटिबद्ध है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस अहम मोड़, अफगानिस्तान में शांति एवं सुलह पर अंतराष्ट्रीय समुदाय के बीच सहमति के रूप में एक मौका है।’’ उन्होंने कहा कि विश्व को अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था, पुनर्निर्माण, पुनर्वास एवं मानवीय जरूरतों में सहयोग कर उसके साथ काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने इस क्षेत्र में और उससे परे कई साझेदारों के साथ नेतृत्व के स्तर पर सघन राजनयिक पहुंच और संवाद किया है क्योंकि अफगानिस्तान में शांति उसका क्षेत्रीय संपर्क, आर्थिक एकीकरण एवं विकास की दृष्टि के लिए अहम है। अहमद ने कहा, ‘‘ इससे हम इस वृहद मुद्दे पर पहुंचते हैं कि कैसे स्थायी शांति के इस मौके का उपयोग करना है एवं अफगान संदर्भ में समावेशी राजनीतिक बंदोबस्त के समर्थन में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सहभागिता जुटाना है जो स्थायी शांति एवं स्थायित्व सुनिश्चित करेगा एवं वहां एक मानवीय संकट को टालेगा। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ मिलकर हम ‘मानवीय विमान सेतु’स्थापित कर रहे हैं। पाकिस्तान इंटरनेशल एयरलाइंस की पहली मालवाहक उड़ान ने डब्ल्यूएचओ के साथ मिलकर जरूरी दवाइयां एवं अन्य आपूर्ति पहुंचायी है।’’ अमहद ने पिछले सप्ताह काबुल हवाई अड्डे पर हुए आतंकवादी हमले की निंदा की जिसमें 170 अफगानों एवं 13 अमेरिकी जवानों की जान चली गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतईरान में 9000 भारतीय?, MEA प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा- एडवाइजरी के बाद कई स्वदेश लौटे, घर लौटे कतर में फंसे 500 भारतीय, वीडियो

भारतदीपू दास-अमृत मंडल की पीट-पीट कर हत्या, विदेश मंत्रालय ने कहा-बांग्लादेश अंतरिम सरकार कार्यकाल में 2,900 से अधिक घटना

भारतराम मंदिर में ध्वज फहराने पर पाक की टिप्पणी पर भारत ने की कड़ी निंदा, कहा- 'उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं'

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत