लाइव न्यूज़ :

वेस्ट बैंक में इजराइली सैनिकों ने एक फलस्तीनी को गोली मारी

By भाषा | Updated: July 28, 2021 11:58 IST

Open in App

यरूशलम, 28 जुलाई (एपी) फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजराइली बलों ने मंगलवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी।

इजराइली सेना ने कहा कि मारा गया शख्स लोहे की छड़ लहराता हुआ सैनिकों के पास आ गया था।

शादी उमर (41) को बेता कस्बे के पास गोली मारी गई जहां के निवासियों ने अनधिकृत इजराइली चौकी के खिलाफ कई हफ्तों तक प्रदर्शन किया था।

इजराइली सेना ने एक बयान में कहा कि ओमर हाथ में लोहे की छड़ लिए तेजी से इजराइली सैनिकों की तरफ बढ़ रहा था। उसने कहा कि चेतावनी स्वरूप गोली चलाए जाने के बाद भी वह शख्स आगे बढ़ता रहा और उसे फिर गोली मार दी गई।

एवियातर चौकी के पास के गांवों से फलस्तीनियों ने कहा कि चौकी उनकी जमीन पर बनाई गई और उन्हें डर है कि यह बड़ी बसावटों के साथ न मिला लिया जाए।

पिछले महीने चौकी स्थापित करने के खिलाफ लगभग हर दिन प्रदर्शन हुए थे जिसमें प्रदर्शनकारियों ने इजराइली सैनिकों पर पथराव किया था और उसने जवाब में आंसू गैस और गोलियां दागी थी। झड़पों में कम से कम चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी