लाइव न्यूज़ :

इजरायल: पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को किया बर्खास्त, जानें क्या है मामला

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 27, 2023 10:02 IST

गैलेंट ने एक दिन पहले न्यायिक प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव की धुर दक्षिणपंथी सरकार की विवादास्पद योजना को तत्काल और अस्थायी रूप से टालने का आह्वान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देइजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया।नेतन्याहू के कार्यालय ने गैलेंट की बर्खास्तगी के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।इस योजना ने इजराइल के इतिहास में सबसे बड़े विरोध आंदोलन को जन्म दिया है।

यरूशलम: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया। गैलेंट ने एक दिन पहले न्यायिक प्रणाली में आमूल-चूल बदलाव की धुर दक्षिणपंथी सरकार की विवादास्पद योजना को तत्काल और अस्थायी रूप से टालने का आह्वान किया था। नेतन्याहू के कार्यालय ने गैलेंट की बर्खास्तगी के संबंध में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी। 

पूर्व सैन्य जनरल गैलेंट नेतन्याहू की सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। योआव गैलेंट ने कहा था कि वह चिंतित हैं कि न्यायपालिका में आमूल-चूल परिवर्तन करने की योजना देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है। इस योजना ने इजराइल के इतिहास में सबसे बड़े विरोध आंदोलन को जन्म दिया है। इसके खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 

आलोचकों का कहना है कि यह योजना नेतन्याहू को बचाने के लिए बनाई गई है और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यभार ग्रहण करने के लगभग तीन महीने बाद नेतन्याहू का राष्ट्रवादी-धार्मिक गठबंधन अपनी प्रमुख न्यायिक सुधार योजनाओं द्वारा उजागर किए गए कटु विभाजनों के कारण संकट में पड़ गया है। बर्खास्त होने के बाद गैलेंट ने ट्वीट कर लिखा, "इजरायल की सुरक्षा की स्थिति हमेशा से मेरे जीवन का मिशन रही है और रहेगी।"

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :बेंजामिन नेतन्याहूइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?