लाइव न्यूज़ :

मालदीव में प्रतिबंध के बाद इजरायली दूतावास ने नागरिकों से भारतीय समुद्र तटों पर जाने को कहा, तस्वीरें भी साझा की

By रुस्तम राणा | Updated: June 3, 2024 17:51 IST

मुंबई में इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी की एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभारत स्थित इजरायली दूतावास ने इजरायलियों के लिए भारत के कुछ समुद्र तटों पर जाने की बात कहीसिफारिशों में लक्षद्वीप, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के समुद्र तट शामिल थेइसमें कहा गया है, खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता हैं

नई दिल्ली: मालदीव द्वारा इजरायली पासपोर्ट धारकों के देश में यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने के एक दिन बाद, सोमवार को भारत स्थित इजरायली दूतावास ने इजरायलियों के लिए भारत के कुछ समुद्र तटों पर जाने की बात कही। एक्स पर एक पोस्ट में, दूतावास ने लिखा, “जैसे कि मालदीव ने अब इजरायलियों के आने पर बैन लगा दिया हैं, नीचे दिए यह कुछ खूबसूरत और अद्भुत भारतीय समुद्र तट हैं जहाँ इजरायली पर्यटकों का हार्दिक स्वागत होता हैं और बेहद आदर सत्कार दिया जाता हैं। हमारे डिप्लोमेट्स द्वारा यात्रा की गई जगहों के आधार पर इजराइल इन इंडिया के यह कुछ सुझाव हैं।” सिफारिशों में लक्षद्वीप, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और केरल के समुद्र तट शामिल थे।

मुंबई में इजरायल के महावाणिज्यदूत कोब्बी शोशनी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनवरी की एक पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता की प्रशंसा की थी। शोशनी ने कहा, "मालदीव सरकार के फैसले की बदौलत इजरायल के लोग अब लक्षद्वीप के खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद ले सकेंगे।" यह फैसला रविवार को मालदीव द्वारा इजरायली पासपोर्ट वाले व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के बाद आया है। मालदीव के गृह सुरक्षा और प्रौद्योगिकी मंत्री अली इहसान ने राष्ट्रपति कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इस फैसले की घोषणा की।

मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज़ू ने कैबिनेट की सिफारिश के बाद, इजरायली पासपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।" इसमें आगे कहा गया, "कैबिनेट के निर्णय में इजरायली पासपोर्ट धारकों को मालदीव में प्रवेश करने से रोकने के लिए आवश्यक कानूनों में संशोधन करना और इन प्रयासों की निगरानी के लिए एक कैबिनेट उपसमिति की स्थापना करना शामिल है।"

रविवार को, इजरायल के विदेश मंत्रालय ने इजरायली नागरिकों को मालदीव की यात्रा न करने की सलाह दी क्योंकि मालदीव सरकार ने इजरायली पासपोर्ट वाले आगंतुकों पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह सलाह उन इजरायलियों पर भी लागू होती है जिनके पास दोहरी नागरिकता है। बयान में कहा गया, "देश में पहले से मौजूद इजरायली नागरिकों को देश छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अगर वे किसी भी कारण से खुद को संकट में पाते हैं, तो हमारे लिए उनकी सहायता करना मुश्किल होगा।" 

टॅग्स :इजराइलभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत