लाइव न्यूज़ :

इजराइल के रक्षा मंत्री के कर्मचारी पर ईरान के लिए जासूसी करने का आरोप

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:18 IST

Open in App

तेल अवीव, 18 नवंबर (एपी) इजराइल ने देश के रक्षा मंत्री के एक घरेलू कर्मचारी पर ईरान को सूचना देने के लिए मंत्री से निकटता का इस्तेमाल करने की पेशकश करने का आरोप लगाया गया है। इजराइल की घरेलू सुरक्षा एजेंसी शिन बेत ने बृहस्पतिवार को जानकारी दी।

ओमरी गोरेन रक्षा मंत्री बेनी गेंज के घर पर साफ-सफाई और देखभाल का काम करता था। शिन बेत ने कहा कि गोरेन ने एक अनाम ‘ईरानी संस्था’ से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया और मंत्री के कंप्यूटर की तस्वीरों समेत घर के आसपास विभिन्न वस्तुओं की तस्वीरें भेजीं।

शिन बेत ने कहा कि गोरेन ने गेंज के कम्प्यूटर में मालवेयर भेजने के बारे में बात की, लेकिन किसी भी साजिश को अंजाम दिये जाने से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि वह कोई गोपनीय सामग्री हासिल नहीं कर सका या उन्हें भेज नहीं सका।

इस घटनाक्रम को देखते हुए गेंज के ईरान के साथ विवाद पर अटकलें शुरू हो गयी हैं जो पहले भी सामने आया है।

2019 में चुनाव के लिए प्रचार करते हुए पूर्व सेना प्रमुख गेंज को शिन बेत ने आगाह किया था कि ईरानी खुफिया एजेंसी ने उनके सेलफोन को हैक कर लिया है और उनकी निजी जानकारी तथा पते दुश्मन हाथों में हैं।

उस समय गेंज के प्रचार अभियान दल ने एक बयान में इशारा किया था कि उनके विरोधियों ने उनकी राजनीतिक कोशिशों को बाधित करने के लिए खबर लीक की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा