लाइव न्यूज़ :

इजराइल ने महामारी से जूझ रहे भारत के लिए चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भेजी

By भाषा | Updated: May 7, 2021 22:51 IST

Open in App

यरुशलम, सात मई इजराइल ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए शुक्रवार को तीन बड़े ऑक्सीजन जेनरेटर संयंत्र के उपकरणों समेत चिकित्सा सामग्री की दूसरी खेप भारत भेजी है।

भारतीय वायु सेना के एक विमान ने 360 ऑक्सीजन सांद्रक और तीन ऑक्सीजन जेनरेटर संयंत्र के उपकरणों की खेप लेकर शुक्रवार दोपहर बेन-गुरियन हवाई अड्डे से भारत के लिए उड़ान भरी।

खेप भेजे जाने की पुष्टि करते हुए इजराइल के विदेश मंत्री गबी अशकेनजी ने कहा, ‘‘हम भारत के साथ आज उसी तरह एकजुटता के साथ खड़े हैं, जिस तरह भारत ने कोरोना संकट के समय इजराइल को जरूरी चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की थी।’’

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘आगामी दिनों में हमारे मित्र देश भारत के लिए इजराइल से कुछ और विमान चिकित्सकीय सामग्री लेकर जाएंगे।’’

इजराइल ने मंगलवार को जीवनरक्षक उपकरणों की पहली खेप भारत भेजी थी और वादा किया था कि इस हफ्ते और खेप भेजी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब