लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: युद्ध की मार झेल रहे इजरायली नागरिकों ने सेना का बढ़ाया हौसला, घर की बालकनियों में खड़े होकर गया राष्ट्रगान

By अंजली चौहान | Updated: October 11, 2023 13:22 IST

इजरायली झंडों और तालियों के साथ एकता का प्रदर्शन करते हुए कई शहरों में, जिनमें वे शहर भी शामिल हैं जिनके निवासी हाल के दिनों में संरक्षित क्षेत्रों में पहुंचे, उन्होंने राष्ट्रगान गाया।

Open in App

Israel-Hamas War: हमास आंतकियों के हमले के बाद से इजरायल में युद्ध शुरू हो गया है। इस युद्ध के कारण अब तक हजारों लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। इजरायली सेना द्वारा हमास के आतंकियों पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

इस बीच, डरे हुए इजरायल के नागरिक युद्ध का सामना कर रहे हैं और सुरक्षित स्थानों पर छुपे हुए हैं। इजरायली लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो निश्चिततौर पर युद्ध के बीच  एक उम्मीद की किरण की तरह है।

दरअसल, इजरायल के लोग सुरक्षा बलों का हौसला बढ़ाने के लिए अपने देश का राष्ट्रगान 'हातिकवाह' गा रहे हैं। इजराइल के नागरिकों ने अपने रक्षा बलों के समर्थन में अपनी बालकनियों से खड़े होकर राष्ट्रगान गा रहे हैं। 

गौरतलब है कि कई यहूदियों के लिए, यह गान उनके लंबे संघर्ष की याद दिलाता है और आशा का गीत भी है। यह यहूदी लोगों की लंबी और कठिन यात्रा और अपने वतन लौटने के उनके सपने की बात करता है। यह गीत इजरायली लोगों की ताकत और दृढ़ संकल्प और अपने और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य बनाने की उनकी प्रतिबद्धता की याद दिलाता है।

हमास द्वारा मचाई गई तबाही और नरसंहार के बीच कई इजराइली नागरिक देश लौट रहे हैं और इसके खिलाफ लड़ाई में शामिल होने जा रहे हैं। इजरायली राष्ट्रगान हटिकवा आशा और लचीलेपन का गीत है। 

अब तक कई लोगों की मौत

इजराइल ने जवाबी कार्रवाई के रूप में बुधवार रात भर गाजा पर हवाई हमले किए जिसके बारे में गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इसमें कम से कम 900 लोग मारे गए और 4,600 लोग घायल हो गए। 

इस बीच, इजरायली सेना ने कहा कि उसके उत्तरी ठिकानों में से एक पर बुधवार को लेबनान से एंटी-टैंक फायर से हमला किया गया था, लेकिन किसी भी हताहत या कौन जिम्मेदार हो सकता है, इसके बारे में तुरंत विवरण नहीं दिया।

टॅग्स :इजराइलHamasराष्ट्रगानवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल