लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: एंटनी ब्लिंकन पहुंचे इजरायल, गाजा के आम नागरिकों की रक्षा के लिए करेंगे "ठोस पहल"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 3, 2023 13:43 IST

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बार इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंचे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन इजरायल की राजधानी तेल अवीव पहुंचेइजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद ब्लिंकन की यह दूसरी यात्रा हैइस बीच राष्ट्रपति बाइडन ने इजरायल के साथ पूरी प्रतिबद्धता जताते हुए सहायता का ऐलान किया है

तेल अवीव: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन शुक्रवार को इज़राइल पहुंचे। खबरों के मुताबिक इजरायल-हमास युद्ध शुरू होने के बाद दूसरी बार तेल अवीव पहुंचे ब्लिंकन अपनी इस यात्रा गाजा में युद्ध में नागरिकों को होने वाले नुकसान को कम करने के उपायों पर केंद्रित करेंगे।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक ब्लिंकन ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने के लिए इज़राइल जा रहा हैं कि वो इस बात के लिए "ठोस कदम" उठाये कि युद्ध में फिलिस्तीन के आम नागरिकों को कम से कम नुकसान हो, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी हालात को देखते हुए दोनों पक्षों से मानवीय आधार पर संघर्ष विराम की अपील की है।

ब्लिंकन ने इज़राइल के लिए रवाना होने से पहले अमेरिका में पत्रकारों से कहा, "हम गाजा में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को नुकसान कम करने के लिए उठाए जाने वाले इजरायल के ठोस कदमों के बारे में बात करेंगे। यह कुछ ऐसा है, जिसके लिए अमेरिका पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने कहा, "जब मैं एक ढही हुई इमारत के मलबे से निकाले गए एक फिलिस्तीनी बच्चे को देखता हूं तो मुझे उतना ही झटका लगता है जितना कि इजरायल या कहीं और किसी बच्चे को देखकर होता है।"

ब्लिंकन ने कहा कि यह तो ऐसा कुछ है, जिसका जवाब देना हमारा दायित्व है और हम अपना जवाब देंगे।

इस बीच राष्ट्रपति डो बाइडन ने गाजा में चल रहे इज़रायल के अभियान को पूर्ण समर्थन और सैन्य सहायता बढ़ाने का वादा किया है, लेकिन इसके साथ उन्होंने स्पष्ट कहा है कि वो आम फिलिस्तीनी की पीड़ा के प्रति सहानुभूति रखते हैं।

बीते गुरुवार को राष्ट्रपति बाइडन ने एक चुनावी अभियान कार्यक्रम में कहा, "मुझे मौजूदा हालात को देखते हुए लगता है कि अब दोनों पक्षों में संघर्ष विराम की जरूरत है।"

टॅग्स :Antony BlinkenIsraelजो बाइडनJoe Biden
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात