लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas War: इजरायल को मिला अमेरिका का सपोर्ट, निक्की हेली ने रॉकेट पर लिखा, 'उन्हें खत्म कर दो'

By आकाश चौरसिया | Updated: May 29, 2024 14:24 IST

Israel-Hamas War: दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में 'मेमोरियल डे' के अवसर पर पहुंची अमेरिकन रिपब्लिकन लीडर और साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने वहां तोपखाने में रखीं 155 मिमी ऊंचे रॉकेट पर लिखा, 'उन्हें खत्म कर दो'।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकन नेता और साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने इजरायल का किया सपोर्ट इजरायल के तोपखाने में रखें रॉकेट पर लिखा, उन्हें खत्म कर दोइसका सीधा और स्पष्ट संदेश उन्होंने हमास को दिया

Israel-Hamas War: अमेरिकन रिपब्लिकन पार्टी, साउथ कैरोलिना की पूर्व गवर्नर और संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली हाल में दो दिवसीय दौरे पर इजरायल में 'मेमोरियल डे' के अवसर पर पहुंची। जहां उन्होंने इजरायल का समर्थन करते हुए सेना के तोपखाने में पहुंचते ही उन्होंने 155 मिमी ऊंचे रॉकेट पर लिखा, 'उन्हें खत्म कर दो'। इसका सीधा और स्पष्ट संदेश उन्होंने हमास को दिया। 

निक्की हेली की इस तस्वीर को इजरायली सांसद डैनी डैनन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि हेली ने लेबनान से सटे उस सीमा को भी देखा, जहां से हमला किया गया था। तस्वीरों में हेली घुटनों के बल बैठकर बैंगनी रंग के मार्कर पेन से एक मिसाइल पर लिखती नजर आ रही हैं। इसे शेयर करते हुए इजरायली सांसद डैनी डैनन ने पोस्ट में निक्की हेली के द्वारा लिखित उस बात को दोहराया, 'उन्हें खत्म कर दो'। 

निक्की हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप संभावित साथी चुनाव में बन सकती हैं, वो पिछले दो दिनों के दौरे पर इजरायल पहुंची हैं। उन्होंने इस दौरान साल 2023 में हुए 7 अक्टूबर को हमले में बनाए गए बंधकों के परिवारों से मिली और वो किबुत्ज बेरी और कफर अजा क्षेत्र पहुंची हुई थीं। 

डोनाल्ड ट्रंप की पूर्व में रहें सहयोगी और विदेश नीतियों में एडवाइजर रॉबर्ट ओ ब्रायन, पूर्व सुरक्षा सलाहकार जॉन राकोल्टा और अमेरिका के यूएई में नियुक्त पूर्व राजदूत एड मैक्कुलम भी इजरायल हाल में गए थे और इस दौरान इन्होंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और विदेश मंत्री योआर गैलेंट से मुलाकात भी की थी। 

गाजी में अब तक कितने लोगों की गई जानहेली का यह समर्थन ऐसे समय में सामने आया है, जब इस्राइली सेना गाजा में विनाशकारी हमले कर रहा है। गाजा में अब तक 36,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें से करीब 15,000 बच्चे हैं।

टॅग्स :इजराइलअमेरिकाNikki Haleyडोनाल्ड ट्रंपDonald Trump
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी