लाइव न्यूज़ :

इस्राइल चुनाव: पीएम मोदी के खास मित्र बेंजामिन नेतन्याहू 1 सीट से चल रहे पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2019 20:32 IST

केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा कि 91 प्रतिशत वोट गिने जाने तक ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने लिकुद पार्टी पर एक सीट की बढ़त बना ली है। समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य-वामपंथी गुट के पास 56 सीटें हो गयी हैं जबकि संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी के पास 55 सीटें हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी को बुधवार को अब तक हुई मतगणना में उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट से 32 के मुकाबले एक सीट कम 31 सीटें मिली हैं।

इसके बाद देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अस्थिरता का सामना कर रहे हैं और देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं हैं। इस्राइलियों ने मंगलवार को देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव के तहत मतदान किया। 69 वर्षीय नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे।

केंद्रीय चुनाव समिति ने कहा कि 91 प्रतिशत वोट गिने जाने तक ब्लू एंड व्हाइट पार्टी ने लिकुद पार्टी पर एक सीट की बढ़त बना ली है। समिति द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मध्य-वामपंथी गुट के पास 56 सीटें हो गयी हैं जबकि संसद की 120 सीटों में नेतन्याहू की पार्टी के पास 55 सीटें हैं।

इस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। 

इस्राइल चुनाव: नेतन्याहू और प्रतिद्वंद्वी के बीच कांटे की टक्कर

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुद पार्टी और उसकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी ब्लू एंड व्हाइट को यहां पांच महीने के भीतर हुए दूसरे चुनाव में बुधवार को एक समान 32-32 सीटें मिली हैं। इसके बाद देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेतन्याहू अस्थिरता का सामना कर रहे हैं और देश में गठबंधन सरकार बनने की संभावनाएं हैं।

इस्राइलियों ने मंगलवार को देश में पांच महीने के भीतर दूसरे आम चुनाव में मतदान किया। नेतन्याहू अप्रैल में हुए चुनाव के बाद बहुमत के साथ गठबंधन नहीं बना पाए थे। टाइम्स ऑफ इस्राइल के अनुसार 69 वर्षीय नेतन्याहू की लिकुद और उन्हें चुनौती दे रहे मध्यमार्गी पूर्व सैन्य प्रमुख बेनी गांज की ब्लू एंड व्हाइट पार्टी को 90 प्रतिशत मतगणना के बाद संसद की 120 सीटों में से 32-32 सीटें मिली हैं। इस्रराइल बीतेनू पार्टी को नौ सीटें मिली हैं जिसके साथ प्रधानमंत्री के चुनाव में पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एविगदोर लीबरमैन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी। 

टॅग्स :इजराइलबेंजामिन नेतन्याहूनरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत