लाइव न्यूज़ :

फलस्तीनियों के साथ समझौते की अनदेखी नहीं कर सकता इजराइल: मर्केल

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:41 IST

Open in App

यरूशलम, 11 अक्टूबर (एपी) जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने सोमवार को इजराइल से एक फलस्तीनी राज्य स्थापित करने की आवश्यकता के मुद्दे की अनदेखी नहीं करने का आग्रह किया।

मर्केल ने एक इजराइली ‘थिंक टैंक’ में अपने संबोधन में पिछले साल इजराइल और चार अरब देशों के बीच संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व में ऐतिहासिक राजनयिक समझौतों का स्वागत किया। लेकिन उन्होंने कहा कि इन समझौतों, जिसे ‘अब्राहम समझौते’ के रूप में जाना जाता है, से फलस्तीनियों के साथ शांति समझौते तक पहुंचने के लिए इजराइल के प्रयासों को बंद नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें फलस्तीनियों को जीने का मौका देने के अधिकार से नहीं चूकना चाहिए।’’ मर्केल ने तेल अवीव में राष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान में एक समिति से कहा, ‘‘इसलिए किसी भी परिस्थिति में दो-देशों के समाधान के मुद्दे को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।’’

इजराइल के नए प्रधानमंत्री, नफ्ताली बेनेट, जो इजराइल के कब्जे वाली भूमि पर एक फलस्तीनी राज्य का विरोध करते हैं, ने फलस्तीनियों के साथ शांति वार्ता से इनकार किया है। इसके बजाय, उनका कहना है कि वह तनाव कम करने के तरीके के रूप में फलस्तीनियों के लिए रहने की स्थिति में सुधार के लिए एक अधिक व्यावहारिक दृष्टिकोण अपनाते है।

मर्केल ने बेनेट के इरादों का स्वागत किया लेकिन कहा कि ऐसा दृष्टिकोण पर्याप्त नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इतने लंबे समय से चल रहा मुद्दा (फलस्तीनियों के साथ संघर्ष) एजेंडा से गायब नहीं होगा, भले ही पड़ोसी अरब देशों के साथ बेहतर संबंध हों।’’

इजराइल की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दौरान मर्केल के एजेंडे में इजराइली नेताओं के साथ कई बैठकें करना शामिल रहा। मर्केल को अगस्त में ही यात्रा करनी थी लेकिन तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने के बाद पैदा हुए संकट के बाद उन्होंने अपनी यात्रा स्थगित कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा