लाइव न्यूज़ :

इज़राइल ने सीमा पर हिंसक प्रदर्शन के बाद गाज़ा पर बमबारी की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 13:31 IST

Open in App

यरुशलम, 22 अगस्त (एपी) इज़राइल की सेना ने गाज़ा पट्टी के हमास शासकों के हथियार डिपो पर रविवार तड़के बमबारी की है। इससे पहले सीमा पर लगी बाड़ पर हुए हिंसक प्रदर्शन में दोनों तरफ के कुल 25 लोग जख्मी हुए थे। गाज़ा के हमास शासकों ने इज़राइल और मिस्र की नाकेबंदी के खिलाफ ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार को प्रदर्शन किया था, जिसमें सैड़कों लोगों ने हिस्सा लिया था और इसमें हिंसा भड़क गई थी। हजारों लोग सीमा पर लगी बाड़ों के पास पहुंच गए और उन्होंने जलते टायरों के काले धुएं के पीछे से इज़राइली सैनिकों की ओर पत्थर और विस्फोटक फेंके। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इज़राइली सैनिकों की ओर से की गई गोलीबारी में एक 13 साल के लड़के समेत कम से कम 24 फलस्तीनी जख्मी हुए हैं। वहीं इज़राइल के एक सीमा पुलिस अधिकारी को गोली लगी है और वह गंभीर रूप से जख्मी है। इज़राइल की सेना ने एक बयान में कहा कि हिंसक प्रदर्शनों की प्रतिक्रिया में लड़ाकू विमानों ने गाज़ा के हमास शासकों के हथियार रखने और बनाने के डिपो पर बमबारी की है और फलस्तीनी एन्क्लेव के पास क्षेत्र में सेना ने अतिरिक्त सैनिक तैनात कर दिए हैं। हवाई हमलों में किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है। गाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मई में गाज़ा और इज़राइल के बीच चली 11 दिन की जंग में उसके क्षेत्र में 254 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से 67 बच्चे और 39 महिलाएं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?