लाइव न्यूज़ :

न्यूज़ीलैंड हमले के बाद मुस्लिम देशों ने 'इस्लामोफोबिया' के खिलाफ कदम उठाने का किया आह्वान

By भाषा | Updated: March 22, 2019 20:42 IST

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 15 मार्च को दो मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रेन्टन टैरंट ने गोलीबारी कर दी । इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 50 लोगों की जान चली गई थी

Open in App

न्यूजीलैंड में दो मस्जिदों पर हुई गोलीबारी के बाद मुस्लिम देशों ने शुक्रवार को इस्लाम को लेकर फैलाए जा रहे डर के खिलाफ ‘‘वास्तविक’’ कदम उठाए जाने की अपील की।‘ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक को-आपरेशन’ (ओआईसी) के मंत्रियों ने इस्तांबुल में एक बैठक के बाद कहा कि इस्लामोफोबिया (इस्लाम को लेकर डर) से उत्पन्न हिंसा के खिलाफ ‘‘वास्तविक, व्यापक और व्यवस्थित उपाय की आवश्यकता है ताकि इस समस्या से निपटा जा सके।’’ ओआईसी ने कहा कि मस्जिदों पर हमले और मुस्लिमों की हत्याएं इस्लाम के खिलाफ घृणा के "क्रूर, अमानवीय और भयानक परिणाम" दर्शाती है। उसने कहा कि मुस्लिम समुदायों, अल्पसंख्यकों या प्रवासियों वाले देशों को ऐसे "बयानों और प्रथाओं से बचना चाहिये जो इस्लाम को आतंक, उग्रवाद और खतरे से जोड़ते हैं।वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने ओआईसी की इस आपात बैठक के बाद कहा, ‘‘ मानवता ने जिस तरह यहूदियों के नरसंहार के बाद यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी...ठीक इसी तरह से इस्लाम के खिलाफ पैदा हो रहे डर के खिलाफ भी उसी प्रतिबद्धता से लड़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अभी हम इस्लामोफोबिया और मुसलमानों के खिलाफ नफरत का सामना कर रहे हैं।’’ गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में 15 मार्च को दो मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मूल के ब्रेन्टन टैरंट ने गोलीबारी कर दी । इसमें महिलाओं और बच्चों सहित 50 लोगों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे। 

टॅग्स :न्यूजीलैंड शूटिंग (न्यूजीलैंड मस्जिद में गोलीबारी)इस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

ज़रा हटकेजयपुर ईदगाह में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, नमाज के बाद फूल बरसाकर दिया भाईचारे का संदेश

पूजा पाठईद-उल-फितर के मुबारक मौके पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत और प्यारे मैसेज

पूजा पाठEid ul-Fitr 2026 Date: गुरुवार को नहीं हुआ चाँद का दीदार, भारत में ईद की तारीख हुई कन्फर्म

पूजा पाठEid-ul-Fitr 2026 Date: सऊदी अरब, भारत और यूएई में कब दिखेगा ईद का चांद? यहां पढ़ें पूरी जानकारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?