लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: ढाका में ISKCON मंदिर पर भीड़ का हमला, जमकर की गई तोड़फोड़ और लूटपाट

By विनीत कुमार | Updated: March 18, 2022 14:01 IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। करीब 150 से 200 लोगों ने मंदिर पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की।

Open in App
ठळक मुद्देबांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इस्कॉन के राधाकांत मंदिर पर भीड़ का हमला।भीड़ में 150 से 200 लोग शामिल थे, भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ और लूटपाट भी की।मंदिर ढाका के वारी में लाल मोहन साह गली में स्थित है, पिछले साल दुर्गा पूजा में भी हिंदू मंदिरों को बांग्लादेश में बनाया गया था निशाना।

ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित इस्कॉन (ISKCON) राधाकांत मंदिर पर गुरुवार को कट्टरपंथियों की भीड़ ने हमला कर दिया। इस भीड़ ने मंदिर में तोड़फोड़ की और लूटपाट भी की गई। रिपोर्ट के अनुसार इस घटना में मंदिर से जुड़े कई सदस्यों के घायल होने की भी खबरे हैं।

यह मंदिर ढाका के वारी में लाल मोहन साह गली में स्थित है। बताया जा रहा है कि करीब 200 लोगों की भीड़ ने शाम 7 बजे के करीब हमला किया था।  सामने आई जानकारी के अनुसार इस भीड़ का नेतृत्व हाजी सैफुल्लाह कर रहा था। 

वहीं, इस घटना पर 'द वॉयस ऑफ बांग्लादेशी हिंदू' की ओर से एक ट्वीट में कहा गया, 'शब-ए-बारात की रात चरमपंथी फिर से ढाका में वारी राधाकांत इस्कॉन मंदिर पर हमला कर रहे हैं। हम सभी हिंदुओं से मंदिर की रक्षा में अपनी भूमिका निभाने का अनुरोध कर रहे हैं।' इस ट्वीट के साछ तस्वीरें भी साझा की गई हैं। संगठन ने यह भी दावा किया कि जब कट्टपंथी  समूह ढाका में इस्कॉन मंदिर पर हमला कर रहे थे तब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वहीं, इस्कॉन कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधारमण दास ने बताया, 'बीती शाम जब श्रद्धालु गौर पूर्णिमा उत्सव की तैयारी कर रहे थे, 200 लोगों की भीड़ ने श्री राधाकांत मंदिर, ढाका के परिसर में प्रवेश किया और उन पर हमला किया। तीन हाथापाई में घायल हो गए। सौभाग्य से उन्होंने पुलिस को बुलाया और बदमाशों को भगाने में सफल रहे।

इससे पहले पिछले साल ही बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हिंदुओं के खिलाफ हिंसा और मंदिरों पर भीड़ द्वारा हमले का मामला सामने आया था। बांग्लादेश में पिछले साल  13 अक्टूबर को उस समय हिंसा भड़क उठी थी जब इस्लाम की पवित्र किताब कुरान की एक प्रति कोमिल्ला में दुर्गा पूजा के दौरान हिंदू देवी के पैर में रखी मिली थी।

पुलिस ने कुरान की प्रति शरारतपूर्ण तरीके से रखने के आरोप में इकबाल हुसैन नाम के शख्स को गिरफ्तार भी किया था। पूर्व में भी कुछ ऐसी ही घटनाएं ढाका के टीपू सुल्तान रोड और चिटगॉन्ग के कोतवाली में भी हुई थी जब वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया गया था।

टॅग्स :बांग्लादेशDhaka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा कर बहरीन और सऊदी अरब की यात्रा, बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित रोहिंग्या कैंप में रहने वाले अब्दुल अमीन को 3 साल की सजा?

भारतपश्चिम बंगाल भाजपा चुनाव परिणामः नूरूल हुदा की ऐसी हिम्मत कैसे हुई?

भारतबंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने बांग्लादेश के साथ सीमा पर बाड़ लगाने के लिए BSF को ज़मीन हस्तांतरित करने की दी मंज़ूरी

भारत45 दिन के अंदर पूरी करो?, बांग्लादेश से लगी सीमा पर बाड़बंदी के लिए बीएसएफ को भूमि हस्तांतरण की मंजूरी, शुभेंदु अधिकारी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में फैसला

भारत'BJP की पश्चिम बंगाल में जीत घुसपैठ रोकेगी और बांग्लादेशी मुसलमानों को भगाएगी': बांग्लादेशी सांसद को हुई चिंता, सदन में कहा- यह खतरनाक

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत