लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: मजार-ए-शरीफ मस्जिद में धमाके से 10 लोगों की मौत, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

By रुस्तम राणा | Updated: April 21, 2022 20:04 IST

इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब मुस्लिम रमजान के पवित्र महीने में इबादत कर रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदो दिन पहले ही काबूल के स्कूल में तीन धमाके हुए थेइस धमाके में छह लोगों की मौत की खबर आई थी

काबुल:अफगानिस्तान में गुरुवार को मजार-ए-शरीफ मस्जिद में धमाके से 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, यह विस्फोट उस समय हुआ जब मुस्लिम रमजान के पवित्र महीने में इबादत कर रहे थे।

मजार-ए-शरीफ के मुख्य अस्पताल के प्रमुख डॉ घौसुद्दीन अनवारी के अनुसार, पीड़ितों और घायलों को एम्बुलेंस और निजी कारों में लाया गया था। इसके अलावा, बल्ख प्रांत के सूचना और संस्कृति विभाग के प्रमुख का हवाला देते हुए, एएफपी ने बताया कि कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुई है।

बता दें कि दो दिन पहले ही काबूल के स्कूल में तीन धमाके हुए थे। यहां 19 अप्रैल को एक स्कूल तीन धमाकों से दहल उठा था। इसमें छह लोगों की मौत की खबर आई थी। वहीं दर्जन भर घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाके काबुल के पास अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में हुए थे।

गौर हो कि जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा करना शुरू किया है, यहां कई घातक हमलों ने देश को हिलाकर रख दिया है। सितंबर 2021 में, इस्लामिक स्टेट ने पूर्वी अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर में बम हमलों की एक श्रृंखला की जिम्मेदारी ली थी, जहां 30 से अधिक तालिबान सदस्य मारे गए थे, और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

इस बीच, अक्टूबर 2021 में, अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में एक शिया मस्जिद में हुए घातक आत्मघाती हमले के एक हफ्ते बाद, शुक्रवार की नमाज के दौरान कंधार शहर की एक मस्जिद में कई विस्फोट हुए थे। 

विस्फोटों में कम से कम 32 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इससे पहले मार्च में कंधार प्रांत के शा वालीकोट जिले में रॉकेट विस्फोट में कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :आईएसआईएसअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट