लाइव न्यूज़ :

दो पत्रकारों समेत चार अमेरिकियों की हत्या मामले में ISIS 'बीटल्स' के सदस्य को आजीवन कारावास की सजा

By अनिल शर्मा | Updated: August 20, 2022 15:32 IST

अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश ने 33 वर्षीय अल शफी एलशेख को सजा सुनाई है जिसे अप्रैल में बंधक बनाने, अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने और एक आतंकवादी संगठन का समर्थन करने का दोषी ठहराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी जिला अदालत ने 33 वर्षीय आतंकी अल शफी एलशेख को उम्रकैद की सजा सुनाई है।अल शफी इस्लामिक स्टेट 'बीटल्स' का सदस्य है जिसे चार अमेरिकियों को बंदी बनाने और उनकी हत्या का दोषी ठहराया गया है।

वाशिंगटनः अमेरिकी अदालत ने ब्रिटेन के इस्लामिक स्टेट समूह 'बीटल्स' के एक आतंकवादी को दो पत्रकारों सहित चार अमेरिकियों के अपहरण, दुर्व्यवहार और मौत के मामले में शुक्रवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश ने 33 वर्षीय अल शफी एलशेख को सजा सुनाई है जिसे अप्रैल में बंधक बनाने, अमेरिकी नागरिकों की हत्या की साजिश रचने और एक आतंकवादी संगठन का समर्थन करने का दोषी ठहराया गया था। अदालत के इस फैसले पर पीड़ितों के परिवारों और दोस्तों ने कहा कि "थोड़ा सा न्याय" मिला है।

न्यायाधीश टीएस एलिस ने वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया स्थित एक अमेरिकी जिला न्यायालय में ने सूडान में जन्मे लंदनवासी एलशेख को संबोधित करते हुए  कहा कि उसके कार्यों को "भयानक, बर्बर, क्रूर और आपराधिक के रूप में वर्णित किया जा सकता है"। इस्लामिक स्टेट 'बीटल्स' ने एक दशक पहले लगभग दो दर्जन पश्चिमी लोगों को बंदी बना लिया था, इसमें से चार अमेरिकियों- पत्रकार फोले और स्टीवन सॉटलॉफ और सहायता कार्यकर्ता पीटर कासिग और कायला मुलर की मौत हो गई थी। इनमें से तीन का सिर काट दिया गया था।

सजा के ऐलान के बाद एलशेख ने अदालत से अनुरोध किया कि उसे कोलोराडो में एडीएक्स में ना भेजा जाए। गौरतलब है कि एडीएक्स एक सुपरमैक्स जेल है जिसकी सुरक्षा अन्य सामान्य जेलों की तुलना में अधिकतम, उच्च और अधिक नियंत्रित स्तर की होती है। यहां कैदियों को बड़े पैमाने पर एकांत कारावास में रखा जाता है।

अदालत द्वारा दी गई सजा के फैसले पर बंधक परिवारों ने आभार और निराशा का मिश्रण व्यक्त किया। शुक्रवार को कोर्टहाउस के बाहर जेम्स फोले की मां, डायने ने सजा को "खोखली जीत" कहा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इससे पता चलता है कि "अमेरिकी न्याय आपको कहीं भी मिलेगा"। डायने ने कहा, "हमारे देश ने अपने चार सबसे अच्छे नागरिकों को खो दिया है। हम परिवारों ने हमेशा के लिए अपने प्रियजनों को खो दिया है।''

2018 में पकड़ा गया एलशेख

 एल शफी एलशेख और एक अन्य आईएस आतंकी एलेक्जेंडा अमोन कोटे को जनवरी 2018 में सीरिया में कुर्द मिलिशिया ने पकड़ा था। इसके बाद दोनों को अमेरिकी सेना को सौंप दिया गया था। दोनों आतंकियों के खिलाफ संयुक्त राज्य अमेरिका की एक अदालत में मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी सुनवाई साल दर साल चलती रही। 38 साल के कोटे को सितंबर 2021 में दोषी ठहराया गया था जिसे अप्रैल में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :आईएसआईएसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत