लाइव न्यूज़ :

सैन्य अभ्यासः ईरान ने होर्मुज जलसंधि के पास बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, अलर्ट पर अमेरिका के दो सैन्य ठिकाना, राफेल लड़ाकू विमान रुके थे

By भाषा | Updated: July 29, 2020 19:12 IST

अभ्यास में शामिल मिसाइलों की पहचान भी नहीं जाहिर की गयी। हालांकि, अभ्यास का का स्पष्ट संदेश अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था। एक अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी ने देर रात अमेरिकी विमान वाहक पोत का फोटोशॉप से तैयार ग्राफिक जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्देमिसाइल परीक्षण के बाद पास के इलाके में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों को अलर्ट कर दिया गया। संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी स्थित अल धाफ्रा एयर बेस और कतर में अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान अल-उदेइद एयर बेस को सतर्क कर दिया गया।फ्रांस निर्मित पांच राफेल लड़ाकू विमान कुछ समय के लिए रुके थे। राफेल के इन विमानों को भारतीय वायु सेना में शामिल किया जाना है।

तेहरानः ईरान के अर्द्धसैन्य बल रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने होर्मुज जलसंधि के पास सैन्य अभ्यास के तहत भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को यह खबर दी।

मिसाइल परीक्षण के बाद पास के इलाके में अमेरिका के दो सैन्य ठिकानों पर सैनिकों को अलर्ट कर दिया गया। अभ्यास के तहत मिसाइलें दागे जाने के मद्देनजर संयुक्त अरब अमीरात में अबू धाबी स्थित अल दाफ्रा एयर बेस और कतर में अमेरिकी सेना के केंद्रीय कमान अल-उदेइद एयर बेस को सतर्क कर दिया गया।

अल दाफ्रा हवाईअड्डे पर फ्रांस से भारत आ रहे पांच राफेल लड़ाकू विमान कुछ समय के लिए रूके थे। रिवॉल्यूशनरी गार्ड द्वारा ड्रोन से लिए गए फुटेज में दिखा कि मध्य ईरान में किसी पठार से छोड़ी गयी दो मिसाइलों के बाद धूल का गुबार उठा। रिवॉल्यूशनरी गार्ड के एयरोस्पेस डिविजन के प्रमुख जनरल आमिर अली हाजीजादेह ने बताया कि बुधवार को परीक्षण किया गया।

मिसाइलें दागे जाने के बाद पहली बार उन्होंने सरकारी टेलीविजन को इस बारे में बताया

मिसाइलें दागे जाने के बाद पहली बार उन्होंने सरकारी टेलीविजन को इस बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने पहली बार इस काम को अंजाम दिया । ईरान के सरकारी टीवी की खबर के मुताबिक इसके अलावा ड्रोन ने छद्म विमान वाहक पोत के सेतु को निशाना बनाया।

हालांकि मिसाइल दागे जाने या ड्रोन हमले की तस्वीर को तुरंत जारी नहीं किया गया। अभ्यास में शामिल मिसाइलों की पहचान भी नहीं जाहिर की गयी। इस अभ्यास का स्पष्ट मकसद अमेरिका को संदेश देना था। एक अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी ने देर रात अमेरिकी विमान वाहक पोत का फोटोशॉप से तैयार ग्राफिक जारी किया।

इस ग्राफिक में पोत को ताबूत के आकार में दिखाया गया और उस पर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी का एक संदेश लिखा था जिसमें उन्होंने जनवरी में शीर्ष ईरानी जनरल की हत्या का बदला देने का संकल्प जताया है। पिछले साल से ही ईरान और अमेरिकी सेना के बीच तनाव बढ़ गया और फिर जनवरी में अमेरिका ने ड्रोन हमले किए।

इसके जवाब में ईरान ने इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं जिसमें कुछ जवान घायल हुए । कोरोना वायरस महामारी के प्रसार के बावजूद ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कायम है। ईरान के हथियार कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगायी गयी रोक को अमेरिका एक साल और बढ़ाना चाहता है।

यह प्रतिबंध अक्टूबर में खत्म हो रहा है । सीरिया के वायु क्षेत्र में ईरान के एक यात्री विमान का अमेरिकी लड़ाकू विमान द्वारा पीछा करने की हालिया घटना से भी तनाव और बढ़ गया है । ईरानी कमांडो ने मंगलवार को ‘ग्रेट प्रोफेट 14’ अभ्यास किया और इसकी तस्वीरें भी जारी की गईं।

इस अभ्यास के तहत विमान रोधी हथियारों से बंदर अब्बास बंदरगाह के पास लक्षित ड्रोन को निशाना बनाया गया। एक कमांडर ने बताया कि गार्ड ने अभ्यास के दौरान बुधवार को लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागने की योजना बनायी थी।

टॅग्स :अमेरिकाईरानदुबईडोनाल्ड ट्रम्पफ़्रांसराफेल फाइटर जेट
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो