लाइव न्यूज़ :

कैदियों की अदलाबदली के तहत ईरानी और अमेरिकी रिहा किए गए

By भाषा | Updated: December 8, 2019 05:49 IST

सुलेमान तेहरान स्थिति तरबियत मदरस विश्वविद्यालय में स्टेम कोशिका के वरिष्ठ शोधकर्ता हैं और अक्टूबर 2018 में शिकागो हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे ईरान और अमेरिका ने तनाव के माहौल के बीच शनिवार को कथित कैदियों की अदलाबदली के तहत एक दूसरे के नागरिक को रिहा किया।तेहरान ने ईरानी वैज्ञानिक मसूद सुलेमानी को अमेरिकी कैद से रिहा करने की घोषणा की।

 ईरान और अमेरिका ने तनाव के माहौल के बीच शनिवार को कथित कैदियों की अदलाबदली के तहत एक दूसरे के नागरिक को रिहा किया। तेहरान ने ईरानी वैज्ञानिक मसूद सुलेमानी को अमेरिकी कैद से रिहा करने की घोषणा की। इससे कुछ समय पहले ही वाशिंगटन ने घोषणा की थी कि अमेरिकी शोधकर्ता शियू वांग ईरानी कैद से रिहा होकर स्वदेश लौट रहे हैं।

ईरान के विदेशमंत्री मोहम्मद जावेद ज़रीफ ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं खुश हूं कि प्रोफेसर मसूद सुलेमानी और माननीय शियू वांग जल्द ही अपने परिवार के साथ होंगे। मामले से जुड़े सभी को धन्यवाद, खासतौर पर स्विट्जरलैंड की सरकार का जो राजनयिक संबंध की अनुपस्थिति में ईरान में अमेरिकी हितों को देखती है।’’ वाशिंगटन में जारी बयान के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि करीब साढ़े तीन साल तक ईरान की जेल में रहने के बाद शियू वांग स्वदेश लौट रहे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका इस बात को लेकर संतुष्ट है कि तेहरान ने इस मामले में सकारात्मक रुख अपनाया, साथ ही स्विट्जरलैंड को उसकी भूमिका के लिए धन्यवाद करते हैं।’’ वांग चीनी मूल के अमेरिकी है और ईरान में जासूसी के आरोप में अगस्त 2016 से ही दस साल कारावास की सजा काट रहे थे। सुलेमान तेहरान स्थिति तरबियत मदरस विश्वविद्यालय में स्टेम कोशिका के वरिष्ठ शोधकर्ता हैं और अक्टूबर 2018 में शिकागो हवाई अड्डे पर पहुंचते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

टॅग्स :ईरानअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत