लाइव न्यूज़ :

Iran presidential election: हेलीकॉप्टर दुर्घटना में इब्राहिम रईसी की मौत, राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, कट्टरपंथी परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और सुधारवादी मसूद पेजेश्कियन में मुकाबला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 11:53 IST

Iran presidential election: जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी सहित कई लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले जिसके कारण दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने अपने आवास में मतदान किया। जलीली ने पेजेश्कियन पर भय फैलाने का आरोप लगाया है।

Iran presidential election:ईरान में पिछले महीने एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के मारे जाने के बाद शुक्रवार को देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हो रहे हैं जिसमें मुकाबला कट्टरपंथी परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और सुधारवादी मसूद पेजेश्कियन के बीच है। इससे पहले 28 जून को मतदान के शुरुआती दौर में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट नहीं मिले जिसके कारण दोबारा मतदान कराए जा रहे हैं। जेल में बंद नोबेल पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी सहित कई लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया है।

मतदाताओं को कट्टरपंथी पूर्व परमाणु वार्ताकार सईद जलीली और हार्ट सर्जन तथा लंबे समय से संसद सदस्य रहे मसूद पेजेश्कियन के बीच चुनाव करना है जिन्होंने सुधारवादियों और ईरान के शिया धर्मतंत्र में उदारवादियों के साथ खुद को जोड़ा है। देश के गृह मंत्री अहमद वहीद के पास चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने का जिम्मा है और उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र सुबह आठ बजे खुल गए।

देश के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने अपने आवास में मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता चला है कि लोगों में पहले से अधिक उत्साह है। लोग मतदान करें और सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार चुनें।’’ हालांकि, खामेनेई ने बुधवार को कहा कि जिन लोगों ने पिछले सप्ताह मतदान नहीं किया था, वे देश के शिया धर्मतंत्र के खिलाफ नहीं थे।

चुनाव स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे समाप्त होगा लेकिन भागीदारी बढ़ाने के लिए पारंपरिक रूप से इसे मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया जाता है। पेजेश्कियन के समर्थक चेतावनी दे रहे हैं कि जलीली जीतने पर तेहरान में ‘‘तालिबान’’ जैसी सरकार लाएंगे। वहीं जलीली ने पेजेश्कियन पर भय फैलाने का आरोप लगाया है।

टॅग्स :ईरानचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया