लाइव न्यूज़ :

ईरान : बस खाई में गिरी, 16 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 2, 2021 19:24 IST

Open in App

तेहरान, दो सितंबर (एपी) ईरान के कुर्दिश प्रांत में एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गयी, जिसके कारण 16 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल की खबर के अनुसार यह दुर्घटना कोरदेस्तान क्षेत्र के कुर्दिश प्रांत में बृहस्पतिवार दोपहर को हुई। खबर के अनुसार दुर्घटना में घायल हुए 12 लोगों को सानंदाज शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देश के आपातकालीन संगठन ने बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर और एक एम्बुलेंस बस के अलावा छह एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। गौरतलब है कि ईरान में सड़क सुरक्षा की स्थिति बेहद खराब है और प्रति वर्ष करीब 17 हजार लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो