लाइव न्यूज़ :

हैरी और मेगन के साक्षात्कार से ब्रिटेन से संबंध नहीं होंगे प्रभावित: जेसिंडा अर्डर्न

By भाषा | Updated: March 8, 2021 12:18 IST

Open in App

मेंटेसिटो (अमेरिका), आठ मार्च (एपी) न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि शाही परिवार के संबंध में हाल में दिए ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल के साक्षात्कार से न्यूजीलैंड और ब्रिटेन के संवैधानिक संबंधों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय न्यूजीलैंड की भी महारानी और राष्ट्राध्यक्ष हैं।

अर्डर्न से एक संवाददाता ने सवाल किया था कि हैरी और मेगन ने ब्रितानी शाही परिवार की जो अनाकर्षक तस्वीर पेश की है, क्या उसके बाद ब्रिटेन के साथ न्यूजीलैंड के संवैधानिक संबंधों पर कोई असर पड़ेगा। इसके जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कहा है कि मुझे नहीं लगता कि न्यूजीलैंड के लोग हमारी संवैधानिक व्यवस्था में कोई खास बदलाव चाहते हैं और मुझे नहीं लगता कि इसमें हाल में कोई बदलाव आने वाला है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या हैरी और मेगन ने न्यूजीलैंड में रहने के संबंध में बात की थी, अर्डर्न ने कहा कि जहां तक उनकी जानकारी है, तो दम्पत्ति ने ऐसी कोई बात नहीं की।

दम्पत्ति ने 2018 में न्यूजीलैंड की यात्रा की थी। उसके बाद से मेगन के साथ अर्डर्न की निजी मित्रता के बारे में पूछे जाने पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वे एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन मामलों की यहां बात की जा रही है, तो उन पर आपको मेगन और हैरी से सीधे बात करनी चाहिए। ये उनके व्यक्तिगत जीवन एवं व्यक्तिगत फैसलों से जुड़े मामले हैं और मुझे नहीं लगता कि इस पर किसी और को टिप्पणी करनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटश्रेयस अय्यर की बहन का 'तुनक तुनक तुन' गाने पर डांस वायरल हो गया, धोनी की टीम पर जीत के बाद जश्न में डूबा परिवार, वीडियो

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा