लाइव न्यूज़ :

खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार करने संबंधी भारत का बयान स्वीकार्य नहीं: पाक

By भाषा | Updated: August 14, 2021 17:12 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 14 अगस्त पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमले में अपनी भूमिका से इनकार करने संबंधी भारत के बयान को वह स्वीकार नहीं करेगा।

भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान के उन आरोपों को ‘असत्य’ करार दिया था, जिसमें उसने पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस पर हुए बम हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ होने की बात कही थी। भारत के इस बयान के एक दिन बाद पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि वह हमले में अपनी भूमिका से नई दिल्ली के इनकार को स्वीकार नहीं करेगा।

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने निर्माणाधीन दासू बांध के स्थल पर चीनी इंजीनियरों एवं श्रमिकों को ले जा रही बस में विस्फोट से 13 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने इस घटना की जांच करने के आदेश दिये थे । इसमें नौ चीनी इंजीनियर एवं चार अन्य लोग मारे गए थे।

जांच पूरी होने पर यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारत की अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) और अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशालय (एनडीएस) पर हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया था।

भारत ने पाकिस्तान के उन आरोपों को ‘झूठ’ करार दिया था जिसमें उसने पिछले महीने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बस पर हुए बम हमले में भारतीय खुफिया एजेंसी का समर्थन होने की बात कही थी। भारत ने कहा था कि पाकिस्तान की ओर से भारत की छवि खराब करने का एक और प्रयास है ताकि क्षेत्रीय अस्थिरता का ‘केंद्र’ एवं प्रतिबंधित आतंकवादियों की ‘शरणस्थली’ होने में उसकी भूमिका से अंतराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान बांटा जा सके।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने नई दिल्ली में कहा था, ‘‘ दासू की घटना को लेकर हमने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के बेतुके बयान को देखा है।’’ उन्होंने कहा था कि भारत अंतराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों में सबसे आगे रहा है। जहां तक आतंकवाद की बात आती है तो वैश्विक समुदाय को पाकिस्तान की विश्वसनीयता का पता है।

उन्होंने कहा था कि ऐसे में पाकिस्तान को असत्य फैलाने एवं दुष्प्रचार करने के हताशा भरे प्रयासों से लाभ नहीं होगा।

भारत की तीखी प्रतिक्रिया पर पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि वह बस विस्फोट के संबंध में विदेश मंत्रालय की टिप्पणी को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, "हम भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा हाल में दासू आतंकवादी हमले में भारत की संलिप्तता से इनकार करने वाली बेतुकी टिप्पणी को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।"

उसने कहा कि पाकिस्तान ने बार-बार पाकिस्तान में भारत की सक्रिय योजना, बढ़ावा देने, सहायता करने, उकसाने, वित्तपोषण और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के अकाट्य सबूत पेश किए हैं।

विदेश कार्यालय ने कहा, ‘‘हमने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक विस्तृत डोजियर प्रस्तुत किया था। हाल में हमने लाहौर हमले में भारत की संलिप्तता के सबूत पेश किए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्व अधिक खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल