लाइव न्यूज़ :

एस जयशंकर ने यूरोपियन यूनियन के नेता की बोलती बंद की, रूस से तेल खरीदने पर उठाए थे सवाल

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2023 18:11 IST

जयशंकर ने इस बात का जोरदार खंडन किया कि भारत रूस पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि दूसरे देश में निर्यात होने से पहले तेल के परिष्कृत होने पर रूसी तेल के रूप में नहीं माना जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपियन यूनियन और अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाएइसमें रूस से कच्चा तेल न खरीदना भी शामिल थाभारत ने इस दौरान रूस से रिकार्ड मात्रा में कच्चा तेल खरीदा और उसे प्रोसेस करके यूरोप के बाजारों में बेचा

नई दिल्ली: यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने भारतीय कंपनियों द्वारा रूसी कच्चे तेल को प्रोसेस कर के बेचने पर सवाल उठाए थे। जोसेप बोरेल ने कहा था कि उन  भारतीय रिफाइनरीज पर कार्रवाई होनी चाहिए जो रूस से आने वाले कच्‍चे तेल को प्रोसेस करके यूरोप को बेच रही हैं। यूरोपियन यूनियन के विदेश नीति के प्रमुख के इस बयान पर भारतीय विदेश मंत्री की प्रतिकिया आई और एस जयशंकर ने जोसेप बोरेल को नियमों की याद दिलाई।

एक साक्षात्कार के दौरान इस मामले से जुड़े सवाल पूछे जाने के बाद  भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि बोरेल को ईयू काउंसिल के नियम खासतौर पर 833/2014 पढ़ना चाहिए।  इसके तहत यह साफ है कि रूस से आने वाला कच्‍चा तेल अगर किसी तीसरे देश में प्रॉसेस से गुजरता है तो उसे रूसी तेल नहीं माना जाएगा।

बोरेल ने कहा था, 'अगर डीजल या पेट्रोल यूरोप में दाखिल हो रहा है और यह भारत से आ रहा है तो यह यह निश्चित तौर पर प्रतिबंधों का उल्लंघन है। सदस्य देशों को इस समस्या से निबटना होगा।'

अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के दौरान ब्रसेल्स में मौजूद भारत के विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने इस बात का जोरदार खंडन किया कि भारत रूस पर लगाए गए किसी भी प्रतिबंध का उल्लंघन कर रहा है। जयशंकर ने कहा कि दूसरे देश में  निर्यात होने से पहले  तेल के परिष्कृत होने पर रूसी तेल के रूप में नहीं माना जा सकता है।

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान जयशंकर ने कहा, "मुझे आपके सवाल का कोई आधार ही नजर नहीं आता। जहां तक मुझे परिषद के नियमों की जानकारी है उसके मुताबिक अगर रूस का कच्‍चा तेल किसी तीसरे देश में प्रोसेस करके भेजा जा रहा है तो फिर यह रूसी तेल नहीं कहा जाएगा।"

बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद यूरोपियन यूनियन और अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए थे। इसमें रूस से कच्चा तेल न खरीदना भी शामिल था। हालांकि भारत ने इस दौरान रूस से रिकार्ड मात्रा में कच्चा तेल खरीदा और उसे प्रोसेस करके यूरोप के बाजारों में बेचा।

टॅग्स :S Jaishankarरूसयूक्रेनUkraineOil India Ltd.BRUSSELS
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: आज टंकी फुल कराने पर कितने खाली होगी जेब? जानें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों में ईंधन के दाम

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल