लाइव न्यूज़ :

72वां स्वतंत्रता दिवसः विदेशों में भी उत्साह और जश्न में डूबे भारतीय, शान से लहराया तिरंगा

By भाषा | Updated: August 15, 2018 15:37 IST

बीजिंग में भारतीय समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लिया। चीन में भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़कर सुनाया।

Open in App

बीजिंग/मेलबर्न, 15 अगस्त: दुनियाभर में बड़ी संख्या में भारतीयों ने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न बुधवार को पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया। विदेशों में भारतीय मिशनों में राष्ट्र गान की धुन बजाई गई और तिरंगा फहराया गया। चीन, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर और कई अन्य देशों में भारतीयों ने राष्ट्र ध्वज फहराकर इस दिवस का जश्न मनाया और देशभक्ति के गीत गाये।

बीजिंग में भारतीय समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में स्वतंत्रता दिवस समारोहों में भाग लिया। चीन में भारत के राजदूत गौतम बम्बावाले ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़कर सुनाया।

इस समय चीन में मौजूद भाजपा के महासचिव राम माधव, सांस्कृतिक संबंधों के लिए भारतीय परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता करण सिंह समेत कई भारतीय गणमान्य व्यक्तियों ने ध्वजारोहण समारोह में भाग लिया।

मेलबर्न के कैनबरा में भारतीय उच्चायोग कार्यालय में ध्वजारोहण समारोहों में बड़ी संख्या में भारतीयों ने भाग लिया। मेलबर्न, सिडनी और ब्रिस्बेन में वाणिज्य दूतावास इमारतों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किये गये।

भारत सरकार को बधाई देते हुए आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल ने कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया महान मित्र है। उन्होंने कहा, ‘‘ऑस्ट्रेलिया का बड़ा और बढ़ता भारतीय समुदाय हमारे राष्ट्रीय जीवन के कई क्षेत्रों में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देता है।’’

उन्होंने कहा,‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि हमारे गहन संबंध यह सुनिश्चित करेंगे कि आने वाले वर्षों में ये दोस्ताना संबंध समृद्ध रहेंगे।’’ सिंगापुर में, भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित समारोह में 500 से अधिक भारतीय शामिल हुए।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसचीनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

विश्वहाथ में हाथ, दोस्ती का साथ..., बीजिंग पहुंचे ट्रंप ने शी जिनपिंग को बताया खास दोस्त कहा- "आपका मित्र होना मेरे लिए सम्मान की बात है"

विश्वभारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान की मदद करने की बात स्वीकारने पर चीन को लगाई फटकार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा