लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में साल 2019-2020 के दौरान नागरिकता हासिल करने में सबसे आगे हैं भारतीय, जानें पाकिस्तान के कितने लोगों को मिली नागरिकता

By भाषा | Updated: July 29, 2020 13:32 IST

ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन, नागरिकता, प्रवासी सेवा और बहुसांस्कृतिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री एलन टुडगे ने कहा कि देश को एक सामाजिक रूप से संयुक्त, बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में उभरने में नागरिकता की अहम भूमिका है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2019-2020 में जिन दो लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली उनमें से 38,209 भारतीय हैं।इसके अलावा 25,011 ब्रिटिश, 14,764 चीनी और 8,821 पाकिस्तानी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल हुई। आस्ट्रेलिया के मंत्री एलन टुडगे ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने का अर्थ यहां रहने और काम करने से कहीं अधिक है।

मेलबर्न: वर्ष 2019-2020 के दौरान 38,000 भारतीयों ने ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल की। यह संख्या पिछले साल भारतीयों को मिली ऑस्ट्रेलियाई नागरिकता से 60 प्रतिशत अधिक है और ऑस्ट्रेलिया में किसी अन्य देश के लोगों को मिली नागरिकता की सर्वाधिक संख्या है।

वर्ष 2019-2020 में जिन दो लाख से अधिक लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता मिली उनमें से 38,209 भारतीय हैं। इसके अलावा 25,011 ब्रिटिश, 14,764 चीनी और 8,821 पाकिस्तानी लोगों को ऑस्ट्रेलिया की नागरिकता हासिल हुई।

ऑस्ट्रेलिया के आव्रजन, नागरिकता, प्रवासी सेवा और बहुसांस्कृतिक मामलों के कार्यवाहक मंत्री एलन टुडगे ने कहा कि देश के एक सामाजिक रूप से संयुक्त, बहुसांस्कृतिक राष्ट्र के रूप में उभरने में नागरिकता की अहम भूमिका है।

टुडगे ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होने का अर्थ यहां रहने और काम करने से कहीं अधिक है। इसका अर्थ हमारे राष्ट्र, लोगों और मूल्यों के प्रति संकल्पित होना है। जब कोई नागरिक बनता है तब वह ऑस्ट्रेलिया के अधिकारों, स्वतंत्रता, कानून और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लेता है।

हमारे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र में समाहित होने की हमारी अपनी इच्छा जताता है।” टुडगे ने एक वक्तव्य में कहा, “ऑस्ट्रेलियाई नागरिक होना बड़े सौभाग्य की बात है जिससे अधिकार और कर्तव्य दोनों का भान होता है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।”

कोविड-19 महामारी को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने ऑनलाइन समारोह आयोजित किए थे जिनमें 60,000 से अधिक लोगों को नागरिकता दी गई। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलियाइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा