लाइव न्यूज़ :

दुबई के अस्पताल में हिप रिप्लेसमेंट की सर्जरी के बाद भारतीय महिला की मौत

By भाषा | Updated: May 13, 2019 11:06 IST

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहायेम अब्देलगनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अल जाहरा अस्पताल, दुबई में बेट्टी रीता फर्नांडीस की सर्जरी के बाद नौ मई को हुए उनके निधन के बाद हमने उनके परिवार को सारे घटनाक्रम के बारे में पारदर्शी तरीके से अवगत करा दिया है।’’

Open in App

दुबई के एक निजी अस्पताल में एक ऑपरेशन के बाद कथित रूप से पैदा हुई जटिलताओं के कारण एक भारतीय महिला रसोइये की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है । ‘गल्फ न्यूज’ की खबरों में कहा गय है कि 42 वर्षीय बेट्टी रीता फर्नांडीस को नौ मई को अल जाहरा अस्पताल में ‘हिप रिप्लेसमेंट’ सर्जरी के लिए भर्ती कराया गया था।

अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहायेम अब्देलगनी ने एक बयान में कहा, ‘‘अल जाहरा अस्पताल, दुबई में बेट्टी रीता फर्नांडीस की सर्जरी के बाद नौ मई को हुए उनके निधन के बाद हमने उनके परिवार को सारे घटनाक्रम के बारे में पारदर्शी तरीके से अवगत करा दिया है।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘इस समय अस्पताल, दुबई स्वास्थ्य प्राधिकरण (डीएसए) और संयुक्त अंतरराष्ट्रीय आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार इस घटना की कई स्तर पर समीक्षा की जा रही है। प्रासंगिक प्राधिकारियों एवं डीएचए को स्वतंत्र आकलन एवं समीक्षा के लिए अधिसूचित कर दिया गया है। हम मरीज के परिवार को पूरी जानकारी मुहैया कराते रहेंगे।’’

रिपोर्ट में बताया गया है कि फर्नांडीस को जन्म से ही कूल्हे से संबंधित समस्या थी । मूल रूप से मुंबई की रहने वाली फर्नांडीस के परिवार ने बताया कि उन्होंने अल जाहरा अस्पताल में सर्जरी कराने का फैसला किया था। उन्हें नौ मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फर्नांडीस के फेसबुक पेज के अनुसार वह एक रसोइया थीं और ‘बेट्टीज केक टेल’ नामक स्टोर चलाती थीं। डीएचए फर्नांडीज के पति द्वारा दायर शिकायत की जांच कर रहा है।

टॅग्स :दुबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल