लाइव न्यूज़ :

महामारी के बाद अपने करियर को लेकर सकारात्मक हैं भारतीय शिक्षक : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:50 IST

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन, 21 सितंबर भारतीय शिक्षक महामारी के बाद अपने करियर को लेकर बहुत ही सकारात्मक रुख अपना रहे हैं। भारतीय शिक्षकों ने इस दौरान स्वयं को कुशल और दक्ष बनाने के साथ ही वापसी करने की अपनी क्षमता का भी परिचय दिया है और अब वे अपने शिक्षण कार्य को जारी रखने के लिए बेहद उत्सुक हैं।

शिक्षण कार्य के तौर-तरीकों तथा परिणामों में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी(तकनीक) के इस्तेमाल को लेकर किए गए एक वैश्विक अध्ययन में यह बात सामने आई है।

शिक्षा में सुधार के लिए शिक्षकों के लिए प्रणाली एवं तकनीकी उपकरणों की पेशकश करने वाले एक विश्वव्यापी संगठन टी4 एजुकेशन ने इस साल की शुरुआत में शिक्षा पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव का विश्लेषण करने और शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक के भविष्य को आंकने के लिए अपना सर्वेक्षण शुरू किया।

इस सर्वेक्षण में 165 देशों के 20,679 शिक्षकों ने हिस्सा लिया, जिसकी रिपोर्ट इस सप्ताह लंदन में जारी हुई थी। इस सर्वेक्षण के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गयी कि कोविड प्रतिबंधों ने शैक्षणिक असमानता को किस तरह से प्रभावित किया है।

सर्वेक्षण की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि भारतीय शिक्षकों का महामारी के बाद अपने करियर को लेकर बेहद सकारात्मक दृष्टिकोण है। इस दौरान शिक्षकों ने अपने कौशल को विकसित किया है और वे शिक्षण को लेकर बेहद इच्छुक नजर आए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक 90 प्रतिशत शिक्षकों का मानना है कि कोविड-19 महामारी ने उन्हें एक बेहतर शिक्षक बनाया है।

टी4 एजुकेशन के संस्थापक विकास पोटा ने कहा, “पिछले 18 महीनों के दौरान दुनिया भर के शिक्षकों ने एक अविश्वसनीय स्थिति का सामना किया है। वैश्विक स्तर पर यह अनूठी रिपोर्ट बताती है कि कैसे शिक्षकों ने महामारी के कारण पैदा हुए विश्वव्यापी शिक्षा संकट का बहादुरी से सामना किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब