लाइव न्यूज़ :

इंग्लैंड के अगले प्रधानमंत्री की रेस में हैं भारतीय मूल के ऋषि सुनक, आइए जानते हैं उनसे जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें

By रुस्तम राणा | Updated: July 7, 2022 15:47 IST

स बीच यह खबर सामने आई है कि भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक इंग्लैंड के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में है। अगर ऐसा होता है तो वह ब्रिटिश पीएम बनने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे फरवरी 2020 में जॉनसन सरकार में नियुक्त हुए थे वित्तमंत्री के पद परइंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के दामाद हैं ऋषिकोविड महामारी में हुए थे जनता के बीच लोकप्रिय

लंदन: इग्लैंड के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गए हैं। एपी के मुताबिक 40 से अधिक मंत्रियों के सरकार छोड़ने और जाने के लिए कहने के बाद बोरिस जॉनसन ने हार मान ली है।

इस बीच यह खबर सामने आई है कि भारतीय मूल के नेता ऋषि सुनक इंग्लैंड के अगले प्रधानमंत्री की दौड़ में है। अगर ऐसा होता है तो वह ब्रिटिश पीएम बनने वाले पहले भारतीय मूल के व्यक्ति होंगे। लेकिन इस रेस में उनके अलावा दो और नाम भी शामिल हैं जिनमें पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रूस और लोकप्रिय राजनेता जर्मी हंट का नाम है।  बहरहाल, जानते हैं ऋषि सुनक के जीवन से जुड़ी बातें - 

42 वर्षीय ऋषि सनक को बोरिस जॉनसन ने फरवरी 2020 में अपनी सरकार में वित्तमंत्री नियुक्त किया था। लेकिन बुधवार को उन्होंने अपना जॉनसन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने कहा, 'जनता सरकार से यह सही अपेक्षा रखती है कि वह उचित तरीके से, सक्षम तरीके से और गंभीरता से चले। मैं मानता हूं कि यह मेरा आखिरी मंत्री पद हो सकता है, लेकिन मेरा मानना ​​​​है कि ये मानक लड़ने लायक हैं और इसलिए मैं इस्तीफा दे रहा हूं।'

ऋषि सुनक कोविड महामारी के दौरान जनता के बीच बेहद लोकप्रिय नेता बन गए। दरअसल, उन्होंने व्यवसायों और श्रमिकों की मदद के लिए दसियों अरबों पाउंड के बड़े पैकेज को तैयार किया था, जिसके बाद उन्हें यूके की जनता के बीच लोकप्रियता हासिल हुई।

महामारी के दौरान सुनक ने कोविड लॉकडाउन का उल्लंघन भी किया था, जिसके बाद उन पर जुर्माना लगाया गया था। इस दौरान ऋषि ने डाउनिंग स्ट्रीट की सभा में भाग लिया था। 

आपको बता दें कि ऋषि सुनक के दादा-दादी पंजाब से आए थे। वे इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के दामाद हैं। नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से उनकी शादी हुई, जिससे उनकी दो बेटियां हैं। दोनों कैलिफोर्निया में स्टडी के दौरान मिले थे। 

टॅग्स :बोरिस जॉनसनRishi Sunakइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल