लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय मूल के एक चालक की सड़क हादसे में मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 09:46 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, चार अगस्त अमेरिका के एरिजोना में राजमार्ग पर एक ट्रक के फिसलने से भारतीय मूल के चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक के दोस्तों ने यह जानकारी दी।

हरियाणा के करनाल जिले के निर्मल सिंह (37) परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। वह पिछले कई साल से परिवार से दूर इंडियाना में रह रहे थे। इस इलाके में अधिकतर सिख चालक ही रहते हैं।

हादसा एरिजोना में फ्लैगस्टाफ के पास राजमार्ग-40 पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे हुआ। ट्रक में कुछ सामान था, जिसे जॉर्जिया से कैलिफोर्निया ले जाया जा रहा था। सिंह की शायद मौके पर ही मौत हो गई और उनके साथ वाहन में सवार राहुल का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि राहुल अंबाला के निवासी हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिंह के दोस्तों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और 11 साल की बेटी है। दोनों करनाल में ही रहते हैं। पिछले साल सिंह के 14 वर्षीय बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कोविड-19 तथा लॉकडाउन के कारण वह घर वापस नहीं जा पाए थे और इस साल भारत जाने की योजना बना रहे थे।

अमेरिका में उनके दोस्तों ने उनके परिवार की मदद करने और उनके अंतिम संस्कार के लिए ‘गोफंड अभियान’ शुरू किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल