लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी ब्रिटिश एकेडमी बुक पुरस्कार की दौड़ में

By भाषा | Updated: September 7, 2021 16:04 IST

Open in App

लंदन, सात सितंबर भारतीय मूल के लेखक महमूद ममदानी दुनिया के उन चार लेखकों में शामिल हैं जिन्हें मंगलवार को ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग के लिए 2021 के ब्रिटिश एकेडमी बुक पुरस्कार की दौड़ में शामिल किया गया है।

मुंबई में जन्मे युगांडा निवासी 75 वर्षीय लेखक अपनी किताब ‘नीदर सेटलर नॉर नेटिव: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ परमानेंट माइनॉरिटीज’ के लिए कथेतर श्रेणी के 25,000 पाउंड स्टर्लिंग राशि के पुरस्कार की दौड़ में हैं। इस किताब में ममदानी ने औपनिवेशिक समाज और उपनिवेश काल के बाद की दुनिया और उसके अल्पसंख्यकों पर प्रभाव पर रोशनी डाली है।

पुरस्कार के निर्णायकों ने इस पुस्तक के संदर्भ में कहा, ‘‘इस किताब में मौलिक और पुरजोर तरीके से यह दलील दी गयी है कि औपनिवेशिक और उत्तर-औपनिवेशिक देश के विकास से स्थायी अल्पसंख्यक कैसे बने।’’

पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य लेखकों में श्रीलंकाई मूल के इतिहासकार सुजीत शिवसुंदरम, स्कॉटलैंड के काल फ्लिन, अमेरिका की प्रिंसटन यूनिवर्सिटी के एडी एस ग्लॉडे और उपन्यासकार जेम्स बाल्डविन हैं।

इस साल के विजेता के नाम की घोषणा 26 अक्टूबर को ब्रिटिश एकेडमी द्वारा की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल