लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए पोलैंड में भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, नागरिकों को बताए बाहर निकलने के रास्ते

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 2, 2022 10:02 IST

पोलैंड के वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी की है। इस एडवाइजरी में दूतावास ने नागरिकों को भीड़भाड़ वाली शेहिनी-मेड्यका सीमा से बचने और पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा पर पहुंचने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड के वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी की है।एडवाइजरी में दूतावास ने नागरिकों को भीड़भाड़ वाली शेहिनी-मेड्यका सीमा से बचने और पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा पर पहुंचने के लिए कहा है।

वारसॉ: पोलैंड के वारसॉ स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सलाह जारी की है, जिसमें नागरिकों को भीड़भाड़ वाली शेहिनी-मेड्यका सीमा से बचने और पोलैंड में त्वरित प्रवेश के लिए बुडोमिर्ज़ सीमा पर पहुंचने के लिए कहा गया है। भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा, "पश्चिमी यूक्रेन और ल्वीव व टेरनोपिल में मौजूद भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द बुडोमिर्ज़ सीमा चेक-पॉइंट पर पहुंचे ताकि वो पोलैंड में एंट्री कर सकें।"

एडवाइजरी में ये भी कहा गया, "वैकल्पिक रूप से उन्हें हंगरी या रोमानिया के माध्यम से पारगमन के लिए दक्षिण की यात्रा करने की सलाह दी गई है। वो शेहिनी-मेड्यका सीमा पार करने से बच सकते हैं, जहां भीड़भाड़ जारी है। पोलैंड में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को मेड्यका और बुडोमिर्ज़ सीमा चौकियों पर तैनात किया गया है जो यूक्रेन से आने वाले भारतीयों को रिसीव कर रहे हैं और उन्हें भारत की यात्रा में मदद कर रहे हैं।"

एडवाइजरी में ये भी कहा गया है, "जो लोग किसी अन्य सीमा पार से पोलैंड में प्रवेश करते हैं, जहां भारतीय अधिकारी तैनात नहीं हैं, वे कृपया सीधे होटल प्रेज़ीडेन्की, उल की यात्रा कर सकते हैं। रेज़ज़ो में पॉडविस्लोक्ज़ 48 जहां ठहरने के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं और यहां से भारत के लिए ऑपरेशन गंगा उड़ानें नियमित रूप से संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा भारतीय छात्रों के पास इसके लिए धन नहीं होने की स्थिति में दूतावास द्वारा होटल में परिवहन शुल्क का भुगतान किया जाएगा।"

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादPolandIndian Embassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

विश्वयुवा नेता की मौत से फिर सुलग उठा बांग्लादेश, भारतीय दूतावास पर फेंके गए पत्थर; प्रमुख मीडिया कार्यालयों में लगाई आग

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत