लाइव न्यूज़ :

भारतीय नागरिक जल्द से जल्द छोड़ें यूक्रेन- इंडियन एंबेसी ने दोबारा जारी की नयी एडवाइजरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2022 07:48 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भारतीय दूतावास ने हफ्ते में दूसरी बार एक नया परामर्श जारी किया है। इस परामर्श में दूतावास ने कहा है, "19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत, यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।’’

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर इंडियन एंबेसी ने दोबारा एक नया एडवाइजरी जारी किया है। इस परामर्श के जरिए दूतावास ने कहा है कि सभी भारतीय जल्द से जल्द यूक्रेन को छोड़ दें। ऐसे में किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए भारतीय नागरिकों को दूतावास से संपर्क करने की भी सलाह दी गई है।

नई दिल्ली:यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने मंगलवार को एक नए परामर्श में वहां सभी भारतीय नागरिकों को तुरंत देश छोड़ने के लिए कहा है। आपको बता दें कि दूतावास ने रूसयूक्रेन के बीच बढ़ती शत्रुता के मद्देनजर यह परामर्श जारी किया है। 

यूक्रेन में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के बाद इसी तरह का एक परामर्श जारी किया गया था। उसके एक हफ्ते से भी कम समय बाद यह नया परामर्श जारी किया गया है। 

जल्द से जल्द सभी भारतीय छोड़े यूक्रेन- यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास

इस परामर्श के जरिए दूतावास ने कहा, "19 अक्टूबर को दूतावास द्वारा जारी परामर्श के अगले क्रम के तहत, यूक्रेन में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे उपलब्ध साधनों से तुरंत यूक्रेन छोड़ दें।’’ 

किसी मार्गदर्शन या सहायता दूतावास से कर सकते है संपर्क

मामले में दूतावास ने कहा कि पहले के परामर्श का अनुसरण करते हुए कुछ भारतीय नागरिक यूक्रेन छोड़ चुके हैं। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि देश से बाहर जाने के लिए यूक्रेनी सीमा तक की यात्रा की खातिर वे किसी मार्गदर्शन या सहायता के लिए उससे संपर्क कर सकते हैं। 

युद्ध के दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से रूस ने यह मांग की है

रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से इस बात की जांच के लिए एक आयोग के गठन की मांग की है कि अमेरिका और यूक्रेन जैविक हथियारों के इस्तेमाल पर रोक संबंधी नियम का उल्लंघन कर रहे हैं। 

सुरक्षा परिषद के सदस्यों को सौंपे गये मसौदा प्रस्ताव के अनुसार नियम के अनुच्छेद छह के अनुसार रूस ने शिकायत दर्ज करायी है कि यूक्रेन में जैविक हथियारों की गतिविधियां हो रही हैं। 

यूक्रेन पर 24 फरवरी रूस द्वारा हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र में उसके राजदूत वास्सिलि नेबेनजिया ने दावा किया था कि यूक्रेन में अमेरिकी प्रयोगशाला जैविक हथियार बनाने में लगी है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनभारतEmbassy
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत