लाइव न्यूज़ :

भारतीय भाइयों को अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना के लिए ‘बाल शांति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:50 IST

Open in App

द हेग (नीदरलैंड), 13 नवंबर (एपी) भारतीय भाइयों विहान और नव अग्रवाल को अपने गृहनगर नयी दिल्ली में वृक्षारोपण करने और अपशिष्ट एवं प्रदूषण को कम करने के मकसद से शुरू की गई परियोजना के लिए शनिवार को बच्चों के एक प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी ने द हेग में आयोजित एक समारोह में विहान (17) और नव (14) को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार’ (इंटरनेशनल चिल्ड्रंस पीस प्राइस) से सम्मानित किया।

विहान और नव ने कहा कि वे इस पुरस्कार और उन्हें मिली पहचान की मदद से भारत और अन्य देशों में भी अपने नेटवर्क को विस्तार देंगे।

दिल्ली के एक लैंडफिल (कचरा भराव क्षेत्र) के 2017 में ढहने और अगले दिन शहर में प्रदूषण बढ़ने के बाद भाइयों को अपना कचरा अलग करने और पुनर्चक्रण परियोजना ‘वन स्टेप ग्रीनर’ शुरू करने का विचार आया था। उनका संगठन ‘शून्य अपशिष्ट भारत’ का लक्ष्य हासिल करने के लिए काम कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल