लाइव न्यूज़ :

USA: भारतीय मूल के डिलीवरी मैन पर हुआ जबरदस्त हमला, 100 से ज्यादा बार गिरफ्तार आरोपी ने धारदार हथियार से कई बार किया अटैक

By भाषा | Updated: September 29, 2022 14:59 IST

अपने ऊपर हुए हमले पर बोलते हुए पीड़ित भरतभाई पटेल ने ‘न्यूयार्क पोस्ट’ से कहा कि हमले के वक्त “किसी ने मेरी मदद नहीं की” थी।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में उबर ईट्स के लिए काम करने वाले भारतीय डिलीवरी मैन पर हमला हुआ है। बताया जाता है कि हमलावर ने कई बार पीड़ित पर हमला किया है। पीड़ित ने अपने बयान में बताया कि हमला के वक्त कई लोग मौजूद थे पर किसी ने उसे बचाया नहीं था।

वाशिंगटन डीसी: अमेरिका में उबर ईट्स के लिए डिलीवरी का काम करने वाले एक भारतीय अमेरिकी व्यक्ति पर धारदार हथियार से कई बार हमला किया गया है। मीडिया में प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी सामने आई है। 

पेशेवर हमलावर ने किया हमला

खबर में कहा गया है कि हमलावर का आपराधिक इतिहास रहा है और वह सौ से ज्यादा बार गिरफ्तार हो चुका है। ‘न्यूयार्क पोस्ट’ की खबर के अनुसार, मंगलवार को न्यूयार्क के लोअर ईस्ट साइड पर भरतभाई पटेल पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। 

बिना कुछ बोले आरोपी ने किया हमला

उबर ईट्स के लिए डिलीवरी करने वाले व्यक्ति ने अखबार को मंगलवार को बताया कि आरोपी ने बिना कुछ कहे उस पर हमला किया और आसपास खड़े लोगों ने कुछ नहीं किया। पटेल ने ‘न्यूयार्क पोस्ट’ से कहा, “किसी ने मेरी मदद नहीं की।” 36 साल का पटेल विवाहित हैं और छह वर्षीय बेटे के पिता हैं। उन पर हमला करने वाले की पहचान शॉन कूपर के रूप में की गई है। 

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर के अनुसार, पुलिस ने कहा कि पटेल पर हमला करने वाला फरार हो गया। घायल पटेल का अस्पताल में उपचार किया गया और उन्हें जान का खतरा नहीं है। हालांकि पुलिस ने बाद में 47 वर्षीय कूपर को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :New York Cityक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीअमेरिकाउबरUberPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल