लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के दौरान भारतीय समुदाय का “विशेष ख्याल रखने” के लिए भारत ने बहरीन को दिया धन्यवाद

By भाषा | Updated: November 25, 2020 12:14 IST

Open in App

मनामा, 25 नवंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कोरोना वायरस संकट के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों का “विशेष ख्याल रखने” के लिए बहरीन को धन्यवाद दिया है।

बहरीन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान जयशंकर ने अपने समकक्ष अब्दुल्लतीफ बिन रशीद अल जायनी के साथ द्विपक्षीय और साझा हित वाले क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बातचीत की।

उन्होंने बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि भी दी।

प्रिंस खलीफा का 11 नवंबर को निधन हो गया था। जयशंकर, 24 से 25 नवंबर तक बहरीन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

उन्होंने मंगलवार देर रात ट्वीट किया, “बहरीन यात्रा की शुरुआत में विदेश मंत्री डॉ अब्दुल्लतीफ बिन रशीद अल जायनी से मुलाकात की। पूर्व प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।”

उन्होंने कहा, “हमने ऐतिहासिक संबंधों और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान हुआ। कोविड काल में भारतीय समुदाय के लोगों का विशेष ख्याल रखने के लिए बहरीन को धन्यवाद दिया।”

बहरीन में कोरोना वायरस से 85,800 लोग संक्रमित हुए हैं और 339 मरीजों की मौत हो चुकी है।

बहरीन में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार वहां 3,50,000 भारतीय रहते हैं।

यह बहरीन की कुल जनसंख्या का एक तिहाई है।

जयशंकर अपनी छः दिवसीय यात्रा के दौरान बहरीन के अलावा संयुक्त अरब अमीरात और सेशेल्स भी जाएंगे।

यात्रा के दौरान जयशंकर यूएई में भारतीय कामगारों को वापस नौकरी देने के मुद्दे पर चर्चा करेंगे।

विदेश मंत्री की यात्रा शुरू होने से पहले मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया कि यूएई में तीन लाख से अधिक भारतीय रहते और काम करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल