लाइव न्यूज़ :

भारत धार्मिक आधार पर हिंसा की तेजी से निंदा करे : ट्रंप प्रशासन

By भाषा | Updated: June 13, 2019 05:27 IST

ट्रंप प्रशासन चाहता है कि भारत सरकार धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की तेजी से निंदा करे और गुनाहगारों को जवाबदेह ठहराए।

Open in App

ट्रंप प्रशासन चाहता है कि भारत सरकार धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की तेजी से निंदा करे और गुनाहगारों को जवाबदेह ठहराए। एक शीर्ष अधिकारी ने सासंदों से कहा कि इससे भारत के सुरक्षा और आर्थिक हित बढ़ाने में और भारत-अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

दक्षिण और मध्य एशिया मामलों की वरिष्ठ ब्यूरो अधिकारी एलिस जी वेल्स ने सदन की एशिया के लिए विदेश मामलों की उप समिति से कहा कि भारत के साथ अपने रिश्तों में ट्रम्प प्रशासन एक विविध और समावेशी समाज के संरक्षण के महत्व को बनाए रखेगा। कांग्रेस की उप समिति के समक्ष दिए गए बयान में वेल्स ने सांसदों से कहा कि भारतीय संविधान धार्मिक आजादी समेत मौलिक स्वतंत्रताओं को मजबूत संरक्षण प्रदान करता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम चाहते हैं कि भारत के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित नेता एवं संस्थान धार्मिक आधार पर होने वाली हिंसा की तेजी से निंदा करें और अपराधियों को जवाबदेह ठहराएं। यह भारत के सुरक्षा तथा आर्थिक हितों को बढ़ाने और हमारे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में मददगार होगा।’’

वेल्स ने कहा, ‘‘ हमने पुनर्निर्वाचन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी का संज्ञान लिया है जिसमें उन्होंने समावेश के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मई में भारत ने दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा चुनाव कराया। हम भारत को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए और प्रधानमंत्री मोदी को जबर्दस्त जीत हासिल करने के लिए बधाई देते हैं।’’ भाषा नोमान वैभव वैभव

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो