लाइव न्यूज़ :

ग्लोबल पीस इंडेक्स 2018: बेहतर हुई भारत की स्थिति, आइसलैंड दुनिया का सबसे शांत देश

By भाषा | Updated: June 6, 2018 21:04 IST

इंस्टीट्यूट आफ इकोनामिक्स एंड पीस ने कहा, ‘‘यह मोटे तौर पर कानून प्रवर्तन बढ़ने से हिंसक अपराध के स्तर में कमी आने के चलते हुआ है।"

Open in App

एचएस राव

लंदन , छह जून (भाषा) हिंसक अपराध के स्तर में कमी के चलते भारत वैश्विक शांति सूचकांक में चार पायदान ऊपर चढ़कर 137 वें स्थान पर पहुंच गया है। 

आस्ट्रेलिया विचार मंच ‘ इंस्टीट्यूट आफ इकोनॉमिक्स एंड पीस ’ (आईईपी) की एक रिपोर्ट के अनुसार आइसलैंड विश्व का सबसे शांतिपूर्ण देश बना हुआ है। आइसलैंड इस स्थान पर 2008 से ही बना हुआ है। इसके साथ ही पांच सबसे शांतिपूर्ण रैंकिंग वाले देशों में न्यूजीलैंड , आस्ट्रिया , पुर्तगाल और डेनमार्क शामिल हैं। 

सीरिया विश्व का सबसे कम शांति वाला देश है , वह इस स्थान पर पिछले पांच वर्षों से कायम है। अफगानिस्तान , दक्षिण सूडान , इराक और सोमालिया अन्य सबसे कम शांति वाले देशों में हैं। 

भारत की स्थिति में चार पायदान का सुधार हुआ है और उसकी समग्र रैंकिंग 141 वें स्थान से अब 137 वीं हो गई है। 

इंस्टीट्यूट आफ इकोनामिक्स एंड पीस ने कहा , ‘‘ यह मोटे तौर पर कानून प्रवर्तन बढ़ने से हिंसक अपराध के स्तर में कमी आने के चलते हुआ है। इस बीच कश्मीर में 2016 के मध्य में अशांति बढ़ने से भारत और उसके पड़ोसी पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था , बाहरी संघर्ष से दोनों देशों में मृतक संख्या बढ़ गई। ’’ 

उसने कहा कि ऐसे देश जिन्होंने पिछले 30 वर्षों में भारी हथियारों की क्षमता में सबसे महत्वपूर्ण वृद्धि प्रदर्शित की वे मुख्य रूप से अस्थिर क्षेत्रों में हैं जहां पड़ोसी देशों के साथ बहुत अधिक तनाव है। इनमें मिस्र , भारत , ईरान , पाकिस्तान , दक्षिण कोरिया और सीरिया शामिल हैं। 

2017 वैश्विक शांति सूचकांक का परिणाम दिखाता है कि पिछले वर्ष शांति का वैश्विक स्तर 0.27 प्रतिशत खराब हुआ है। 92 देशों में यह खराब हुआ जबकि 71 देशों में इसमें सुधार हुआ।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :ग्लोबल पीस इंडेक्सपाकिस्तानसीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

विश्व अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH