लाइव न्यूज़ :

भारतीय राजनयिकों की जासूसी कर रही हैं पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां? 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2019 17:48 IST

भारत ने पाकिस्तान विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को फिर से प्राताड़ित कर रही हैं। उनसे कहा है कि मार्च में भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के 13 मामले सामने आए हैं। 

Open in App

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और वह अपनी गंदी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। अब वह पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा है। इस संबंध में भारत ने आपत्ति जताई है और उसने सोमवार (18 मार्च) को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

भारत ने अपने पत्र में कहा है कि पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों को फिर से प्राताड़ित कर रही हैं। उनसे कहा है कि मार्च में भारतीय राजनयिकों को परेशान करने के 13 मामले सामने आए हैं। 

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को ऐसे मामले रोकने चाहिए और उनकी जाँच करनी चाहिए। भारत ने अपने पत्र में बताया है कि पाकस्तानी सुरक्षा एजेंसी ने 8 मार्च को एक सचिव का बैंक से निकलते समय पीछा किया और उसी दिन नेवल सलाहकार का भी पीछा किया। इसके अलावा 9 मार्च को डिप्टी हाई कमिश्नर का दो बार पीछा किया गया। पहले उनका बाइक से  पिछा किया और बाद में जब वह अपने निवास स्थान से बाजार की ओर जा रहे थे तब पीछा किया।

भारत के मुताबिक, पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां लगातार भारतीय अधिकारियों के निवास स्थान के गार्डों से बातचीत करते देखी गई हैं। वहीं, एक डिनर पार्टि के दौरान भी निगरानी रखते हुए भी पाई गई हैं। साथ ही साथ दो भारतीय अधिकारियों के पास पिछले दो दिनों से फर्जी फोन कॉल आ रहे हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला