लाइव न्यूज़ :

कोरोना को हराने के लिए भारत को मिला इजराइल का साथ, दोनों देश संयुक्त रूप से करेंगे शोध एवं विकास

By भाषा | Updated: May 26, 2020 05:04 IST

इजराइली दूतावास की प्रवक्ता अविगेल स्पिरा ने ट्वीट किया, “भारत और इजराइल संयुक्त रूप से कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए शोध और विकास कार्य करेंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देपिछले दिनों इजराइल ने दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस को ख़त्म करने वाला एंटीबॉडी विकसित कर लिया है।इजराइल के रक्षा मंत्री ने दावा किया कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के लिए एक एंटीबॉडी विकसित करने में "महत्वपूर्ण सफलता" मिली है।

नयी दिल्ली: इजराइली दूतावास ने सोमवार को यहां कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच कोरोना वायरस की जांच में तेजी लाने के लिए भारत और इजराइल संयुक्त रूप से शोध और विकास कार्य करेंगे। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोरोना वायरस की जांच के लिए बृहद् आंकड़े और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के आधार पर संयुक्त रूप से शोध एवं विकास कार्य करने पर चर्चा की।

इजराइली दूतावास की प्रवक्ता अविगेल स्पिरा ने ट्वीट किया, “भारत और इजराइल संयुक्त रूप से कोविड-19 की त्वरित जांच के लिए शोध और विकास कार्य करेंगे।” भारत में इजराइल के राजदूत रॉन मालका ने ट्वीट किया, “मुझे गर्व है कि भारत और इजराइल के विशेषज्ञ एक साथ काम करेंगे ताकि वे पूरी दुनिया के लिए जीवन बदलने लायक समाधान की खोज कर सकें, विशेषकर कोविड-19 महामारी से मुकाबला करने के लिए।” 

पिछले दिनों इजराइल ने दावा किया था कि उसने कोरोना वायरस को ख़त्म करने वाला एंटीबॉडी विकसित कर लिया है।  इजराइल के रक्षा मंत्री नफ्ताली बेनेट ने दावा किया है कि देश के प्रमुख बायोलॉजिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के लिए एक एंटीबॉडी विकसित करने में "महत्वपूर्ण सफलता" हासिल की है।

इस बारे में जारी बयान में कहा गया है कि ये एंटीबॉडी, वायरस पर अटैक करता है और उसे शरीर में बेअसर कर देता है। रक्षा मंत्री के मुताबिक़, एंटीबॉडी को विकसित करने का काम पूरा हो चुका था और संस्थान "इसे पेटेंट कराने की प्रक्रिया में है". जिसके बाद इसके बड़े पैमाने पर उत्पादन का काम किया जाएगा। बता दें कि इजराइल के रक्षा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़े  लगातार तीन ट्वीट किए थे।

टॅग्स :इजराइलइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?