लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में एक अरब पौंड निवेश करेगा भारत, नई व्यापार भागीदारी की हुई घोषणा

By भाषा | Updated: April 19, 2018 17:37 IST

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के साथ वार्ता के बाद ब्रितानी सरकार ने बुधवार को एक नयी भारत ब्रिटेन व्यापार भागीदारी की घोषणा की।

Open in App

लंदन, 18 अप्रैलः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिटेन यात्रा के दौरान बनी नयी भागीदारी के तहत भारत ब्रिटेन में एक अरब पौंड से अधिक का निवेश करेगा, जिससे यहां 5,750 नौकरियां सृजित होंगी। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने प्रौद्योगिकी, व्यापार व निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहमति पत्रों व समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा मे के साथ वार्ता के बाद ब्रितानी सरकार ने बुधवार को एक नयी भारत ब्रिटेन व्यापार भागीदारी की घोषणा की। ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग डीआईटी ने कहा है कि एक अरब डालर से अधिक के नए भारतीय निवेश से 5,750 ब्रितानी रोजगार सृजित या सुरक्षित होंगे। यह भागीदारी दोनों देशों के बीच संयुक्त व्यापार समीक्षा ( जेटीआर ) पर आधारित है। 

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री लियाम फॉक्स ने कहा कि व्यापार बाधाओं को समाप्त करना एक प्रमुख पहल है जिससे ब्रिटेन विश्व बाजारों में अनुमानित वृद्धि का दोहन कर सकता है इसलिए मुझे खुशी है कि हमने भारत के साथ यह नयी व्यापार भागीदारी की है। 

उन्होंने कहा कि स्पष्ट रूप से भारत के साथ व्यापार में वृद्धि के अवसर बहुत हैं और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक विभाग के रूप में हम ब्रिटेन के निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार मिशन जैसे तौर तरीकों का इस्तेमाल करते रहेंगे। 

ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग ( डीआईटी) के आंकड़ों के अनुसार भारत व ब्रिटेन के बीच माल व सेवाओं में कुल व्यापार 2017 में 18 अरब पौंड रहा जो कि 2016 की तुलना में 15 प्रतिशत की वृद्धि दिखाता है।

टॅग्स :ब्रिटेननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा