लाइव न्यूज़ :

India-Central Asia Summit: इंडिया-सेंट्रल एशिया समिट में पीएम मोदी ने अफगानिस्तान पर जताई चिंता, समिट के बताए 3 उद्देश्य

By रुस्तम राणा | Updated: January 27, 2022 17:22 IST

इंडिया सेंट्रल एशिया समिट में पीएम मोदी ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम से हम सभी चिंतित हैं। इस सन्दर्भ में भी हमारा आपसी सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए और महत्वपूर्ण हो गया है।

Open in App

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सेंट्रल एशिया के पांच देशों के प्रमुखों के साथ इंडिया सेंट्रल एशिया समिट की अध्यक्षता की। इस समिट में मध्य-एशियाई देश कजाखिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और किर्गीज़स्तान के नेता शामिल हुए। 

इस दौरान पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत और मध्य एशियाई देशों के डिप्लोमेटिक संबंधों ने 30 सार्थक वर्ष पूरे कर लिए हैं। पिछले तीन दशकों में हमारे सहयोग ने कई सफलताएं हासिल की हैं। अब, इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर, हमें आने वाले सालों के लिए भी एक महत्वकांक्षी विजन परिभाषित करना चाहिए। 

उन्होंने अफगानिस्तान पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए हम सभी की चिंताएं और उद्देश्य एक समान हैं। अफगानिस्तान के घटनाक्रम से हम सभी चिंतित हैं। इस सन्दर्भ में भी हमारा आपसी सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए और महत्वपूर्ण हो गया है। 

इस दौरान पीएम मोदी ने इस समिट के तीन उद्देश्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा, आज की समिट के तीन प्रमुख उद्देश्य हैं। पहला, यह स्पष्ट करना कि भारत और सेंट्रल एशिया का आपसी सहयोग क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि के लिए अनिवार्य है।

पीएम मोदी ने कहा, भारत की तरफ से मैं यह स्पष्ट करना चाहूँगा कि मध्य एशिया भारत के एकीकृत और स्थिर और विस्तारित पड़ोस के दृष्टिकोण का केंद्र है। उन्होंने समिट के दूसरे उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि दूसरा उद्देश्य, हमारे सहयोग को एक प्रभावी स्ट्रक्चर देना है। 

इससे विभिन्न स्तरों पर, और विभिन्न स्टेकहोल्डर के बीच, नियमति संवाद का एक ढांचा स्थापित होगा। उन्होंने कह, तीसरा उद्देश्य हमारे सहयोग के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप बनाना है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत