लाइव न्यूज़ :

'भारत फिर सर्जिकल स्‍ट्राइक करेगा', खौफ से पाकिस्‍तान ने सेना के लिए जारी किया हाई अलर्ट, पाकिस्तानी मीडिया का दावा

By स्वाति सिंह | Updated: December 10, 2020 13:22 IST

पाकिस्तान ने भारत की सीमा पर तैनात सैनिकों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। पाकिस्तान को डर है कि भारत किसानों के प्रदर्शन से ध्यान बटाने के लिए पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक कर सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को बार फिर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है।पाकिस्तान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है।

कराची: पाकिस्तान को बार फिर भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का डर सता रहा है। इसे देखते हुए सीमा पर पाकिस्तान ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा हुआ है। इस बात का खुलासा पाकिस्तान की मीडिया जियो न्यूज ने किया है। जियो न्यूज ने पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि भारत एक बार फिर आंतरिक और बाहरी दबावों से ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ झूठा सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में है।

इस रिपोर्ट में पाकिस्तानी मीडिया ने अपना डर दिखाते हुए लिखा है कि लद्दाख और डोकलाम में मिली 'हार' को छिपाने के लिए भारत नियंत्रण रेखा (एलओसी) और भारत-पाकिस्तान वर्किंग बाउंड्री पर हमले की तैयारी कर रहा है। हमले की संभावना के कारण पाकिस्तान के सशस्त्र बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारत ऐसा अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए कर सकता है।

वहीं, 'डॉन ने अपनी प्रॉपेगेंडा रिपोर्ट में कहा है कि भारत ऐसी कार्रवाई कई मुद्दों से दुनिया का ध्‍यान भटकाने के लिए कर सकता है। पाकिस्‍तानी अखबार ने अल्‍पसंख्‍यकों पर अत्‍याचार, किसान आंदोलन, कश्‍मीर मुद्दा जैसे वही घिसे-पुटे मुद्दे गिनाकर अपनी रिपोर्ट को बल दिया है, मगह सेना ने इसे पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है।

'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान को खुफिया इनपुट मिले हैं कि नए कृषि कानूनों पर किसानों के प्रदर्शन से ध्यान हटाने एवं आंदोलन को कमजोर करने के लिए भारत सरकार सीमा पर बड़ी कार्रवाई अथवा सर्जिकल स्ट्राइक के लिए के लिए आगे बढ़ सकती है। रिपोर्ट में विश्वनीय सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत के साथ लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा एवं नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात पाकिस्तानी सेना को भारतीय कार्रवाई का जवाब देने के लिए 'हाई अलर्ट' पर रखा गया है। नाम उजागर न करने की शर्त पर सूत्रों ने बताया कि भारत की तरफ से होने वाली किसी भी कार्रवाई का जवाब देने के लिए सुरक्षाबलों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

टॅग्स :पाकिस्तानसर्जिकल स्ट्राइकइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो