लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतवंशी अमेरिकी ऊर्जा विशेषज्ञ को कृषि विभाग में अहम पद पर नियुक्त किया गया

By भाषा | Updated: February 23, 2021 09:10 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 फरवरी अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में तीन साल काम कर चुकीं जलवायु एवं ऊर्जा विशेषज्ञ भारतवंशी अमेरिकी विदिशा भट्टाचार्य को कृषि विभाग में अहम पद पर नियुक्त किया है।

भट्टाचार्य को सोमवार को कृषि सेवा एजेंसी (एफएसए) में वरिष्ठ नीति सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया।

इससे पहले, वह ‘सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस’ में जलवायु एवं ऊर्जा नीति की निदेशक थीं।

‘अमेरिकन प्रोग्रेस’ में शामिल होने से पहले भट्टाचार्य प्रभाव निवेश कंपनी विलेज कैपिटल में इमर्जिंग मार्केट्स की उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने भारत, मेक्सिको और पूर्वी अफ्रीका में स्वच्छ ऊर्जा एवं इनके वित्तीय समाधान के लिए उच्च प्रभाव वाले स्टार्टअप में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली टीम का नेतृत्व किया।

इससे पहले उन्होंने ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा के समाधान के क्षेत्र में काम करने वाले प्रौद्योगिकी स्टार्टअप सिम्पा नेटवर्क्स के साथ तीन साल काम किया।

उन्होंने हार्वर्ड से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर की डिग्री ली है और सेंट ओलाफ कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल