लाइव न्यूज़ :

दक्षिण लीबिया में आईएस हमले में नौ व्यक्तियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2019 11:05 IST

आईएस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने कहा है कि उसने हफ्तार के लड़ाकों पर हमला किया और उनके ठिकानों में बंद कैदियों को मुक्त करा लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशहर के मेयर हामिद अल खयाली ने बताया कि आईएस आतंकवादियों को आपराधिक समूहों और भाड़े के लोगों का समर्थन प्राप्त है। क्षिणी शहर सेभा में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर सुबह हमला किया।

दक्षिण लीबिया में शक्तिशाली खलीफा हफ्तार के समर्थक बलों को निशाना बना कर किए गए हमले में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। शहर के मेयर हामिद अल खयाली ने बताया कि आईएस आतंकवादियों को आपराधिक समूहों और भाड़े के लोगों का समर्थन प्राप्त है।

उन्होंने दक्षिणी शहर सेभा में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर पर सुबह हमला किया। इस शहर पर हफ्तार के बलों का कब्जा है। उन्होंने बताया, ‘‘हमले में नौ लोगों की मौत हो गई... इनमें से कुछ लोगों की गला काट कर हत्या की गई और कुछ को गोली मारी गई।’’

सेभा मेडिकल सेन्टर के एक प्रवक्ता ने नौ शवों को लाए जाने की पुष्टि की है। आईएस ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में हमले की जिम्मेदारी ली है। आईएस ने कहा है कि उसने हफ्तार के लड़ाकों पर हमला किया और उनके ठिकानों में बंद कैदियों को मुक्त करा लिया है।

सेभा पर हफ्तार की स्वयंभू लीबियन नेशनल आर्मी का नियंत्रण है, जो कि संयुक्त राष्ट्र की मान्यता प्राप्त सरकार का विरोध करता है। 

टॅग्स :आईएसआईएससीरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन है अबू बक्र अल-मैनुकी?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- इस्लामिक स्टेट समूह का कुख्यात आतंकवादी ढेर?

भारत‘वह कट्टरपंथी था, हिंदुओं पर करना चाहता था हमला’: मीरा रोड पर गार्डों को चाकू मारने वाले व्यक्ति पर बोले सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वरोपा पेड़ बबूल का, आम कहां से होए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं