लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान का बुरा हुआ हाल, 10 लाख बच्चे कुपोषण से मरने के कगार पर, यूनिसेफ ने दी चेतावनी- 30 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित

By अनिल शर्मा | Updated: February 10, 2022 18:57 IST

यूनिसेफ अफगानिस्तान ने ट्वीट कर कहा, बच्चे गंभीर कुपोषण से मर सकते हैं। UNICEFAfg बच्चों को उनके ठीक होने में सहायता के लिए उच्च ऊर्जा मूंगफली का पेस्ट प्रदान कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में 40 लाख से अधिक बच्चे कुपोषण से पीड़ितयूनिसेफ ने कहा कि तुरंत कुछ कदम उठाए नहीं गए तो 10 लाख बच्चे मर सकते हैंये संकट अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद उत्तपन्न हुई है

काबुल: अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने चेतावनी दी है कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो 10 लाख अफगान बच्चे गंभीर तीव्र कुपोषण से मर सकते हैं। यूनिसेफ अफगानिस्तान ने ट्वीट कर कहा, बच्चे गंभीर कुपोषण से मर सकते हैं। UNICEFAfg बच्चों को उनके ठीक होने में सहायता के लिए उच्च ऊर्जा मूंगफली का पेस्ट प्रदान कर रहा है।

यूनिसेफ अफगानिस्तान ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि हाल ही में पतले दस्त से उबरने के बाद दो साल की सोरिया अस्पताल में दोबारा भर्ती की गई है। उसकी मां पिछले 2 सप्ताह से सोरिया के ठीक होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।

टोलो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, कुपोषण से प्रभावित बच्चों की बढ़ती संख्या के बावजूद सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान में कोई भी कुपोषण देखभाल केंद्र सक्रिय नहीं है। टोलो न्यूज की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जन स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अफगानिस्तान में कुपोषण से पीड़ित बच्चों की संख्या लगभग 3.2 मिलियन है।

अफगानिस्तान में मानवीय स्थिति काफी खराब हो गई है क्योंकि तालिबान ने पिछले साल अगस्त के मध्य में काबुल पर कब्जा कर लिया था। विदेशी सहायता के निलंबन, अफगान सरकार की संपत्ति को फ्रीज करने और तालिबान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की वजह से वहां की स्थिति काफी खराब हो चली है। पहले से ही उच्च गरीबी के स्तर से पीड़ित देश को पूर्ण विकसित आर्थिक संकट में डाल दिया है।

टॅग्स :UNICEFAfghanistan
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल