लाइव न्यूज़ :

विपक्ष पर जमकर बरसे इमरान खान, अविश्वास प्रस्ताव से पहले जनता से की खास अपील, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 24, 2022 15:15 IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वो विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की जनता से एक खास अपील भी की। बता दें कि इससे पहले खान ने कहा था कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बुधवार को कहा कि वह किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देंगे।विपक्ष को 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में, खान को पद से हटाने के लिए 172 वोट की जरूरत है।विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए नजर आए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार को देश की जनता से बुराई के खिलाफ खड़े होने का आग्रह किया। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के ट्विटर अकाउंट पर पार्टी के नेता और प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में खान को विपक्ष पर निशाना साधते हुए देखा जा सकता है। 

ऐसे में विपक्ष पर बरसते हुए इमरान खान ने कहा कि चोरों का एक गिरोह पिछले 30 साल से सबके सामने देश को लूट रहा है और अब 'बेशर्म खरीद-फरोख्त' में लिप्त है। सामने आए वीडियो खान कहते हुए नजर आए कि मैं चाहता हूं कि 27 मार्च को पूरा देश मेरे साथ आए और एक संदेश दे कि हम बुराई के साथ नहीं हैं, हम इसके खिलाफ हैं। हम उस अपराध के खिलाफ हैं जो लोकतंत्र और राष्ट्र के खिलाफ किया जा रहा है, जहां जन प्रतिनिधियों की अंतरात्मा को लूटे गए पैसे से खरीदा जा रहा है।

बता दें कि इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि वह विपक्ष के दबाव में आकर इस्तीफा नहीं देंगे। हालांकि, सत्तारूढ़ गठबंधन के कम से कम तीन सहयोगियों ने अविश्वास प्रस्ताव के दौरान उनकी सरकार के खिलाफ मतदान करने का संकेत दिया है, जो इस महीने के अंत में संसद में चर्चा के लिए आएगा। वहीं, खान ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि मैं किसी भी परिस्थिति में इस्तीफा नहीं दूंगा। मैं आखिरी गेंद (बॉल) तक खेलूंगा और एक दिन पहले मैं उन्हें (विपक्ष को) आश्चर्यचकित करूंगा क्योंकि वे अभी भी दबाव में हैं।

मालूम हो, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के लगभग 100 सांसदों ने आठ मार्च को नेशनल असेंबली सचिवालय में अविश्वास प्रस्ताव को नोटिस दिया था, जिसमें आरोप लगाया गया है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली सरकार देश में आर्थिक संकट और बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार है। बताते चलें कि 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में विपक्ष को खान को पद से हटाने के लिए 172 वोट की जरूरत है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं