लाइव न्यूज़ :

पाक पीएम इमरान खान बोले- पाकिस्तान में है सिखों का सबसे पवित्र स्थल

By भाषा | Updated: February 11, 2019 02:05 IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ने वाले गलियारे की नींव रखी थी।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को यूएई में कहा कि उनके मुल्क में सिखों का अत्यंत पवित्र स्थान हैं और देश अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उन स्थलों को खोल रहा है।खान ने पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के करतारपुर में गुरुद्वारा दरबार साहिब को भारत के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा से जोड़ने वाले गलियारे की नींव रखी थी। दरबार साहिब में सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव ने अपना अंतिम वक्त बिताया था।खान यूएई के उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के निमंत्रण पर वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट के सातवें संस्करण में भाग लेने के लिये संयुक्त अरब अमीरात की एक दिन की यात्रा पर आये हैं।खान ने कहा, ‘‘ हमारे पास सिखों का पवित्र स्थल है... और हम सिखों के लिए उन स्थलों को खोल रहे हैं।’’ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री खान ने कहा कि हमने अपने वीजा व्यवस्था को खोल दिया है। पहली बार 70 देशों के लोग पाकिस्तान आकर हवाई अड्डे से वीजा ले सकते हैं।

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं