लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मुद्दे का जो करे हल, उसे ही मिलना चाहिए नोबेल शांति पुरस्कार: इमरान खान

By भाषा | Updated: March 4, 2019 15:04 IST

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन के रिहा किये जाने के बाद पाकिस्तान की संसद में इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार देने का प्रस्ताव लाया गया था।

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे का हल करने वाला व्यक्ति नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार होगा। खान का यह बयान पाकिस्तान की संसद में वह प्रस्ताव लाए जाने के कुछ दिन बाद आया है जिसमें भारत के साथ 'तनाव को कम करने के उनके प्रयासों' का हवाला देते हुए, उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने का प्रस्ताव किया गया था।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, 'मैं नोबेल पुरस्कार का हकदार नहीं हूं। इसका असली हकदार वह व्यक्ति होगा जो कश्मीरी लोगों की भावनाओं के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के हल का प्रयास करेगा और उपमहाद्वीप में शांति एवं मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा।'

गौरलतब है कि दो मार्च को भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर को रिहा करने के खान के फैसले से पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव दूर होने का हवाला देते हुए पाकिस्तान के निचले सदन ‘नेशनल असेंबली’ के सचिवालय में यह प्रस्ताव सौंपा गया था।

प्रस्ताव के मुताबिक खान ने तनाव की मौजूदा स्थिति में जिम्मेदाराना बर्ताव किया और इसलिए वह नोबेल शांति पुरस्कार के हकदार हैं। पुलवामा आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमला किया था, जिसके अगले ही दिन पाकिस्तान ने एफ16 सहित 24 लड़ाकू विमानों के साथ भारत में घुसने की कोशिश की थी।

भारत और पकिस्तान वायुसेना के लड़ाकू विमानों के बीच झड़प के दौरान मिग21 के गिरने के बाद पायलट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में उतर गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान को हिरासत में ले लिया था।

इमरान खान ने 28 फरवरी को 'शांति की पहल' और भारत के साथ बातचीत शुरू करने के 'पहले कदम' के तौर पर पायलट अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की थी। अभिनंदन को गत शुक्रवार को वाघा सीमा से रिहा कर दिया गया था।

टॅग्स :इमरान खानभारतीय वायुसेना स्ट्राइकअभिनंदन वर्तमान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल