लाइव न्यूज़ :

बाजवा की 'प्लेबॉय' टिप्पणी पर इमरान खान का पलटवार, कहा- कभी दावा नहीं किया कि मैं एंजेल हूं

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 3, 2023 10:29 IST

इमरान खान ने आरोप लगाया कि एक्सटेंशन मिलने के बाद जनरल बाजवा ने अपना 'असली रंग' दिखाना शुरू कर दिया और आखिरकार जवाबदेही के मुद्दे पर उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रची।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि पूर्व सेना जनरल बाजवा ने उन्हें "प्लेबॉय" कहा था।खान ने कथित तौर पर उनसे जुड़े 'गंदे ऑडियो' के बारे में बात की।इमरान खान ने कहा कि गंदे ऑडियो और वीडियो के जरिए हम अपने युवाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि सेवानिवृत्त सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने पिछले साल अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से संवैधानिक पद से हटाने से पहले उनकी आखिरी बैठक के दौरान उन्हें "प्लेबॉय" कहा था। सोमवार को अपने लाहौर स्थित आवास पर मीडियाकर्मियों से बातचीत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष ने कथित तौर पर उनसे जुड़े 'गंदे ऑडियो' के बारे में बात की।

खान ने कहा, "गंदे ऑडियो और वीडियो के जरिए हम अपने युवाओं को क्या संदेश दे रहे हैं?" उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस तरह के ऑडियो रिकॉर्ड करने के लिए शक्तिशाली प्रतिष्ठान को दोषी ठहराया। हाल ही में खान के कथित तीन कथित ऑडियो क्लिप लीक हो गए। आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह ने दावा किया कि ये ऑडियो क्लिप वास्तविक हैं और इसी तरह खान के वीडियो क्लिप आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं।

इमरान खान ने कहा, "अगस्त 2022 में जनरल बाजवा के साथ एक मुलाकात में उन्होंने मुझसे कहा था कि उनके पास मेरी पार्टी के लोगों के ऑडियो और वीडियो हैं। उन्होंने मुझे यह भी याद दिलाया कि मैं एक 'प्लेब्वॉय' था। मैंने उनसे कहा हां मैं अतीत में (एक प्लेबॉय) था और मैंने कभी दावा नहीं किया कि मैं एक फरिश्ता हूं। मुझे पता चला कि वह सावधानी से दोहरा खेल खेल रहे थे और शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बना दो।" 

उन्होंने आगे कहा, "बाजवा ने मेरी पीठ में छुरा घोंपा।" खान ने दावा किया कि सेना में बाजवा का 'सेट-अप' उन्हें सत्ता में लौटने से रोकने के लिए अभी भी सक्रिय है। उन्होंने ये भी कहा कि जनरल बाजवा को एक्सटेंशन देना मेरी बहुत बड़ी गलती थी। एक्सटेंशन मिलने के बाद बाजवा ने अपना 'असली रंग' दिखाना शुरू कर दिया और आखिरकार जवाबदेही के मुद्दे पर मेरी सरकार के खिलाफ साजिश रची।

टॅग्स :इमरान खानGen Bajwaपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं