लाइव न्यूज़ :

पूरे पाकिस्तान में इमरान खान ने किए आत्मघाती हमले, शाहिद खाकान अब्बासी ने पूर्व पीएम पर साधा निशाना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 7, 2022 10:09 IST

पीटीआई प्रमुख इमरान खान पर कड़ा प्रहार करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने कहा कि खान पर भ्रष्ट आचरण में लिप्त होने का आरोप लगाया जिसके कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देशाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान पर कसा तंज।अब्बासी ने खान पर आईएमएफ सौदे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान पर तीखा हमला बोला है। शाहिद खाकान अब्बासी ने इमरान खान पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) सौदे का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और पीटीआई के कृत्यों को देश पर 'आत्मघाती बम विस्फोट' करार दिया।

पीएमएल-एन ने सोमवार को अब्बासी का एक वीडियो ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा, "पीटीआई ने पूरे देश में आत्मघाती बम विस्फोट किए। पिछले महीने उन्होंने जो निर्णय लिए, साथ ही जिस तरह से उन्होंने आईएमएफ सौदे का उल्लंघन किया और जिस बर्बरता के साथ उन्होंने ऐसा किया, वे देश के खिलाफ आत्मघाती हमले थे।" पीटीआई प्रमुख पर कड़ा प्रहार करते हुए अब्बासी ने कहा कि खान पर भ्रष्ट आचरण में लिप्त होने का आरोप लगाया जिसके कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। 

पीएमएल-एन नेता ने खान और उनकी सरकार पर पाकिस्तान के ऊर्जा क्षेत्र की उपेक्षा करने और उसे नष्ट करने का आरोप लगाया। इस बीच पीटीआई के विधायक अताउल्लाह ने शहबाज शरीफ सरकार को धमकी दी है कि अगर इमरान खान को नुकसान पहुंचा तो वह आत्मघाती हमला करेंगे। अताउल्लाह ने कहा, "इमरान खान के सिर का एक भी बाल खराब हो जाए तो देश चलाने वालों को चेतावनी दी जाए: न आप रहेंगे और न ही आपके बच्चे। मैं सबसे पहले तुम पर आत्मघाती हमला करूंगा, मैं तुम्हें जाने नहीं दूंगा। इसी तरह हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं।"

अताउल्लाह ने यह टिप्पणी उन अफवाहों के बीच की कि इमरान खान की हत्या की कोशिश की जा रही है। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और सभाओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट करते हुए कहा, "पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान के बानी गाला में संभावित आगमन को देखते हुए जो इस्लामाबाद में स्थित एक रिहायशी इलाका है इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि, अब तक इस्लामाबाद पुलिस को इमरान खान की टीम की ओर से वापसी की कोई पक्की खबर नहीं मिली है।"

टॅग्स :शाहिद खाकान अब्बासीइमरान खानपाकिस्तानInternational Monetary Fund
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं